✕

होम / यूटिलिटी / ATM घर भूल गए, तो आधार नंबर से भी निकाल सकते हैं कैश, जानिए कैसे?

ATM घर भूल गए, तो आधार नंबर से भी निकाल सकते हैं कैश, जानिए कैसे?

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूजर्स को AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) ऑफर कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आजकल लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन ज्यादा कर रहे हैं. हालांकि कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब हमें अचानक से कैश की जरूरत भी पड़ जाती है. ऐसे समय में लोग सीधे एटीएम जाते हैं, लेकिन उसमें भी कई बार लोग अपने साथ डेबिट कार्ड ले जाना ही भूल जाते हैं. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो ये खबर आपके काफी काम आ सकती है. दरअसल, अधिकतर लोगों को ये जानकारी नहीं है कि आप केवल अपने आधार नंबर से भी कैश निकाल सकते हैं. जी हां, अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है, लेकिन आपको आधार नंबर याद है, तो भी आप कैश निकाल सकते हैं. तो आइए जानते हैं आप इस सर्विस का इस्तेमाल कैसे और कहां कर सकते हैं?

Aadhaar Enabled Payment System की सुविधा
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूजर्स को AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) ऑफर कर रहा है. यह सर्विस यूजर्स को आधार कार्ड नंबर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से बैंकिंग से जुड़े काम को करने की सुविधा देती है. इसे कैश विड्रॉल, बैलेंस इंक्वायरी और माइक्रो-एटीएम पर फंड ट्रांसफर के लिए यूज किया जा सकता है.  इस सर्विस को बैलेंस इंक्वायरी और माइक्रो-एटीएम पर फंड ट्रांसफर के लिए भी यूज किया जा सकता है. बता दें, AEPS सर्विस को लगभग सभी बड़े नेशनल और रीजनल बैंक ऑफर कर रहे हैं, हालांकि, इसकी उपलब्धता बैंक ब्रांच और एरिया पर भी निर्भर करती है.
            
आधार कार्ड की मदद से ऐसे निकालें कैश
आधार कार्ड से कैश निकालने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो. अगर आपका आधार नंबर और बैंक अकाउंट लिंक है, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करें. 
1. AEPS सपोर्ट करने वाले बैंकिंग एजेंट या माइक्रो-एटीएम पर जाएं. ये आमतौर पर ग्रामीण इलाकों, बैंकिंग आउटलेट्स या मोबाइल बैंकिंग सर्विस में मिलते हैं.
2. माइक्रो एटीएम पर अपने 12 डिजिट वाले आधार नंबर को एंटर करें.
3. फिंगरप्रिंट स्कैनर से मदद से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें. ऑथेंटिकेशन के सफल होने के लिए आधार कार्ड से आपका डेटा मैच होना चाहिए.
4. ऑथेंटिकेशन के बाद सिस्टम आपको कई ऑप्शन दिखाएगा. इसमें से 'Cash Withdrawal' को सेलेक्ट करें.
5. जितना कैश आप निकालना चाहते हैं, वह अमाउंट एंटर करें. ऐसा करने के बाद आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट से पैसे डेबिट हो जाएंगे. ध्यान रहे कि आप जो अमाउंट डाल रहे हैं, वह विड्रॉल लिमिट के अंदर होना चाहिए. 
6. ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद बैंकिंग एजेंट आपको कैश दे देगा. साथ ही आपे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रांजैक्शन पूरा होने का मेसेज भी आएगा.

कैश निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. अपना आधार नंबर ऑथराइज्ड बैंकिंग सर्विसेज को ही बताएं. 
2. ट्रांजैक्शन अलर्ट के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपडेट रखें.
3. ध्यान रखें कि प्रोसेस में यूज होने वाला फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योर हो. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago