✕

होम / यूटिलिटी / सरकार का एयर इंडिया को निर्देश, इन कर्मचारियों की सैलरी में करें कटौती

सरकार का एयर इंडिया को निर्देश, इन कर्मचारियों की सैलरी में करें कटौती

एयर इंडिया को टाटा के हाथों में दिए जाने के बाद सरकार ने दिल्‍ली और मुंबई में रह रहे कर्मचारियों को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी कर चुकी है. ये आदेश उसी के बाद दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एयर इंडिया को टाटा के हाथों में दिए जाने के बाद अब सरकार ने एक नया फरमान जारी कर दिया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के वसंत विहार में रहने वाले एयर इंडिया के जो कर्मचारी मकान खाली न करें तो टाटा उनकी सैलरी में कटौती करें. ये कटौती अक्‍टूबर से की जाएगी.

कितनी होगी कटौती 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के कर्मचारी ने बताया कि जो वसंत विहार वाले आवास में रह रहे हैं उनके वेतन से प्रतिमाह ₹95000 तक की कटौती की जाएगी, जिसके बाद कई कर्मचारी तो ऐसे हैं कि उन्‍हें वेतन तक नहीं मिलेगा. जहां यह कटौती की जा रही है वह कॉलोनी एयर इंडिया के साथ सरकार के विनिवेश का भाग नहीं थी. इसे भी अन्य रियल स्टेट संपत्तियों के साथ एयर इंडिया ऐसेट होल्डिंग लिमिटेड के तहत स्थानांतरित कर दिया गया था. इन कॉलोनियों को सरकार को दिए जाने वाले 60,000 करोड़ रुपए के भुगतान को चुकाने के लिए बेचा जाएगा. 

कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका 
फिलहाल एयर इंडिया के 58 कर्मचारियों ने मकान खाली करने के नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. दिल्ली हाईकोर्ट में वहां रहने वाले लोगों के द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्हें फिलहाल वहां रहने का और समय मुहैया कराया जाए. क्योंकि अगले साल कई कर्मचारियों के बच्चों के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं.

सरकार ने एयर इंडिया को दिया है सुझाव 
सूत्रों के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया ऐसेट होल्डिंग लिमिटेड के माध्यम से एयर इंडिया के प्रबंधन को आवास खाली करने के लिए एक योजना का सुझाव दिया है. इस योजना को लागू करने के लिए किसी भी तरह का स्‍टे नहीं है. जबकि ये मामला अब सबजूडिस हो चुका है. इससे पहले सरकार ने तकरीबन एयर इंडिया के 2,000 कर्मचारियों को जो कि दिल्ली के वसंत विहार कॉलोनी और मुंबई के कलिना में रहते हैं उन्हें 26 जुलाई 2022 को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें या तो यह मकान खाली करना होगा या फिर 10 से 15 लाख रुपए तक की पेनल्टी को चुकाना होगी. लोगों का कहना है कि अक्टूबर में उस आदेश को पालन करने के लिए सरकार की ओर से पानी सप्लाई को भी काट दिया गया था. ताकि वहां रहने वाले लोग जल्द से जल्द आवाज को खाली करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago