होम / यूटिलिटी / इधर RBI ने रेपो रेट बढ़ाई, उधर इस बैंक ने कर दिया ये काम; जानें क्या होगा आप पर असर

इधर RBI ने रेपो रेट बढ़ाई, उधर इस बैंक ने कर दिया ये काम; जानें क्या होगा आप पर असर

RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की है, जिसके बाद यह दर 5.4 फीसदी से बढ़कर 5.9 फीसदी पहुंच गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई को काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट बढ़ा दिया है. इससे एक तरफ जहां कर्ज महंगा होगा. वहीं, बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलने की भी संभावना है. ICICI Bank ने इसकी शुरुआत भी कर दी है. बैंक ने FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं. मालूम हो कि RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की है, जिसके बाद यह दर 5.4 फीसदी से बढ़कर 5.9 फीसदी पहुंच गई है. 

नकदी खींचना है मकसद
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेपो रेट बढ़ाने का उद्देश्य मार्केट से नकदी को खींचना होता है. यह दो तरीके से होता है. पहला- बैंक हर तरह के लोन महंगा कर देते हैं ताकि पैसा मार्केट में नहीं जा सके. दूसरा - निवेश योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाकर बैंक लोगों के पैसे को अपने पास जमा कर लेते हैं. RBI के इस फैसले का असर धीरे-धीरे देखने को मिलेगा. हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक ने गजब की तेजी दिखाते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. 

इस प्रकार मिलेगा ब्याज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए 2 करोड़ से कम राशि के निवेश पर 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की है. 7 दिन से 10 साल की अवधि पर निवेश करने वालों को 3 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. बढ़ी हुई ब्याज दरें 30 सितंबर 2022 से लागू कर दी गई हैं. बैंक की वेबसाइट पर मौजूद ICICI Bank Revised FD Rates में बताया गया है कि सबसे ज्यादा ब्याज दर 3 साल से 5 साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है. इस टेन्योर पर निवेश करने वाले समान्य नागरिकों को अब 6.10% ब्याज दर मिलेगी. जबकि, सीनियर सिटीजंस को 6.60 फीसदी के दर से ब्याज दिया जाएगा.

बैंकों के शेयर चढ़े 
इसी तरह, 1 साल से 389 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.70 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. बता दें कि RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा के साथ बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली. अगस्त में भी रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में इजाफा किया था. महंगाई रोकने के लिए केंद्रीय बैंक इस तरह के फैसले लेता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

4 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

10 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

15 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

13 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

11 hours ago