✕

होम / यूटिलिटी / डेबिट कार्ड के लिए ICICI Bank  ने जारी किए नए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियम, जानिए कब से होंगे लागू?

डेबिट कार्ड के लिए ICICI Bank  ने जारी किए नए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियम, जानिए कब से होंगे लागू?

ICICI Bank की वेबसाइट के अनुसार बैंक ने अपने कुछ डेबिट कार्ड के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियमों में बदलाव किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आपको पता है कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए आप हवाई सफर के दौरान एयरपोर्ट लाउंज का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए. एयरपोर्ट लाउंज में यात्री को आराम करने से लेकर खाना-पीने तक कई तरह की सुविधाएं मिल जाती हैं. अगर आप इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने कुछ डेबिट कार्ड के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियमों में बदलाव किया है. तो चलिए जानते हैं ये बदलाव क्या हैं और ये कब से लागू होंगे?

1 अक्टूबर से लागू होंगे ये नए नियम 
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार 01 अक्टूबर 2024 से आप पिछली कैलेंडर तिमाही में 10000 रुपये खर्च करके दो कॉम्पलीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं. पिछली कैलेंडर तिमाही में किए गए खर्च से अगली कैलेंडर तिमाही के लिए एक्सेस अनलॉक हो जाएगा. अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कॉम्पलीमेंट्री लाउंज एक्सेस के लिए पात्र होने के लिए आपको जुलाई-अगस्त-सितंबर 2024 तिमाही में कम से कम 10000 रुपये खर्च करने होंगे और इसी तरह अगली तिमाहियों के लिए भी खर्च करने होंगे.

19 डेबिट कार्ड्स पर लागू होंगे नए नियम
जानकारी के अनुसार कॉम्पलीमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का लाभ उठाने के लिए यह अपडेटेड नियम नीचे दिए गए कार्डों के लिए लागू होंगे. इनमें ICICI बैंक कोरल पेवेव डेबिट कार्ड, ICICI बैंक एक्सप्रेशन बिजनेस मास्टरकार्ड, ICICI बैंक रूपे कोरल, ICICI बैंक एक्सप्रेशन मास्टरकार्ड, ICICI बैंक कोरल बिजनेस मास्टरकार्ड, ICICI बैंक एक्सप्रेशन पेवेव, ICICI बैंक कोरल बिजनेस, ICICI बैंक एक्सप्रेशन बिजनेस, ICICI बैंक कोरल मास्टरकार्ड, ICICI बैंक पेवेव एक्सप्रेशन, ICICI बैंक कोरल पेवेव बिजनेस, ICICI बैंक एक्सप्रेशन कोरल बिजनेस मास्टरकार्ड, ICICI बैंक कोरल चिप, ICICI बैंक एक्सप्रेशन कोरल मास्टरकार्ड, ICICI बैंक रूबीक्स, ICICI बैंक एक्सप्रेशन बिजनेस कोरल, ICICI बैंक रूपे रूबीक्स, ICICI बैंक एक्सप्रेशन कोरल, ICICI बैंक रूबीक्स मास्टरकार्ड शामिल हैं.  

ऐसे करें कॉम्पलीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल 
1. आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार पात्र कार्डधारकों को एंट्री पाने के लिए उसी दिन या अगले दिन लाउंज के एंट्रेंस पर अपने वैलिड, अन-एक्सपायर्सड कार्ड और वैलिड एयर टिकट या बोर्डिंग पास प्रेजेंट करना होगा.
2. लाउंज के एंट्रेंस पर प्रस्तुत किए जाने वाले प्रत्येक पात्र कार्ड पर 2 रुपये की ऑथराइजेशन फीस ली जाएगी. 
3. ध्यान रहे कि फ्री एक्सेस आम तौर पर कार्डधारक तक ही सीमित होती है, साथ में आने वाले किसी भी गेस्ट कपर शुल्क लग सकता है.
4. यह प्रोग्राम किसी थर्ड पार्टी द्वारा प्रदान किया जाता है और ऐसे थर्ड पार्टी के नियमों और शर्तों द्वारा शासित होता है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago