✕

होम / यूटिलिटी / ICICI ने ग्राहकों को बड़ी राहत, 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये चार्जेज, नहीं देना होगा कोई शुल्क

ICICI ने ग्राहकों को बड़ी राहत, 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये चार्जेज, नहीं देना होगा कोई शुल्क

प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए कई सेवाओं पर शुल्क को समाप्त करने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक के ग्राहक कृपया ध्यान दें. आपके लिए एक जरूरी खबर है और वह यह है कि अगर आपके पास इस बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 1 जुलाई 2024 से कुछ जरूरी सेवाओं के लिए चार्ज हटने जा रहा है. बैंक ने अभी से ही अपने ग्राहकों को ई-मेल के जरिए इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है. ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ई-मेल में कहा है कि आपको सूचित किया जाता है कि आने वाले दिनों में आपके क्रेडिट कार्ड के चार्जेज में बदलाव किया जाएगा. नया नियम 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हो जाएगा.

क्रेडिट कार्ड रिप्लेस करने पर ज्यादा शुल्क

बैंक के ग्राहकों खास तौर पर उसके क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलने वाला है और उनकी जेब से होने वाले खर्च में कमी आने वाली है. ICICI बैंक ने बताया है कि उसने कई क्रेडिट कार्ड सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है. ये बदलाव 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले हैं. इनमें से कुछ बदलाव से ग्राहकों को फायदा होने वाला है, क्योंकि बैंक ने कई चार्ज को समाप्त कर दिया है. दूसरी ओर कुछ सर्विस के चार्ज बढ़ाए भी गए हैं. बैंक ने क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज को 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है.

ये शुल्क किए गए बंद

•    बैंक ने कैश या पिक पर लगने वाले 100 रुपये के शुल्क को बंद कर दिया है.
•    ICICI बैंक ने स्लीप पर लगने वाले 100 रुपये के चार्ज को भी बंद कर दिया है.
•    इसके अलावा बैंक ने ड्राफ्ट वैल्यू अमाउंट के 3 फीसदी की कटौती, न्यूनतम 300 रुपये की कॉस्ट के साथ, बंद करने का ऐलान किया है.
•    ICICI ने चेक वैल्यू का 1 फीसदी, न्यूनतम 100 रुपये की फीस को बंद कर दिया है.
•    इसके अलावा बैंक ने डुप्लिकेट स्टेटमेंट के लिए वसूली जाने वाली 100 रुपये की फीस को भी बंद करने का ऐलान किया है.
•    ICICI बैंक ने एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक एमराल्ड क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी क्रेडिट कार्ड पर लॉस्ट पेमेंट चार्ज को बंद कर दिया है.
•    इसके अलावा चेक रिटर्न करने पर लगने वाला 2 फीसदी का ब्याज भी बंद कर दिया गया है.

लेट पेमेंट पेनल्टी पर भी राहत

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए एक और महत्वपूर्ण बदलाव लेट पेमेंट पर लगने वाली पेनल्टी को लेकर हुआ है. बैंक का कहना है कि लेट पेमेंट के मामले में ग्राहकों के ऊपर पेनल्टी अब कुल बकाया राशि के हिसाब से नहीं लगेगी. इसके लिए आउटस्टैंडिंग अमाउंट का कैलकुलेशन संबंधित बिलिंग पीरियड के कुल बकाए में से उस अवधि के दौरान प्राप्त भुगतान को घटाकर किया जाएगा.

FD रेट्स में किया बदलाव

बता दें कि इस हफ्ते ICICI बैंक ने अपने फिक्स डिपॉडिट ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. ICICI बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए 7 दिनों से 10 साल की अवधि के लिए 3% से 7.20% के बीच सावधि जमा ब्याज दर प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए, दरें 3.50% से 7.75% तक हैं, जिनमें सामान्य नागरिकों के लिए सबसे अधिक 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% 15 महीने से 2 साल से कम की अवधि के लिए उपलब्ध हैं. ये दरें 17 फरवरी, 2024 से प्रभावी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago