✕

होम / यूटिलिटी / 8th Pay Commission लागू होने से कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission लागू होने से कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और डीए समेत अन्य भत्तों में बड़ा इजाफा होगा. आइए जान लेते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर दी है. सरकार का ये फैसला 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए गुड न्यूज लेकर आया है. केंद्र सरकार के इस फैसले का असर दिल्ली में रह रहे 4 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर भी पड़ेगा. केंद्र सरकार का ये फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. अब इस फैसले से प्रभावित होने वाले सरकारी बाबू ये जानना चाहते हैं कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद उनके वेतन में कितना इजाफा होगा. चलिए हम बताते हैं....

सैलरी और पेंशन कैसे कैलकुलेट होता है?

कर्मचारियों की सैलरी (Salary) और रिटायरमेंट (Retirement) के बाद मिलने वाली पेंशन (Pension) का निर्धारण फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के आधार पर किया जाता है. हर बार वेतन आयोग के साथ सरकार एक नया फिटमेंट फैक्टर लागू (New Fitment Factor) करती है, जिससे यह तय होता है कि सैलरी और पेंशन में कितना वास्तविक इजाफा (Salary and Pension Hike) होगा.  

7वें वेतन आयोग में हुआ था ये बदलाव

जब 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू हुआ था, तो कर्मचारियों ने 3.68 फिटमेंट फैक्टर की मांग की थी. हालांकि, सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया. इसके चलते मिनिमम बेसिक सैलरी (Minimum Basic Salary) 7 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये हुई थी. इसी तरह, पेंशन (Minimum Pension) भी 3,500 रुपये से बढ़कर 9,000 रुपये हो गई थी. 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर की वजह से मैक्सिमम बेसिक सैलरी (Maximum Basic Salary) बढ़कर 2.5 लाख रुपये हो गई थी, जबकि मैक्सिमम पेंशन (Maximum Pension) 1.25 लाख रुपये तक पहुंची.

8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन?

इस बार कर्मचारी संगठनों ने 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Commission Fitment Factor) की मांग की है. हालांकि, संभावना है कि सरकार 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 34,560 रुपये हो सकती है. वहीं, पेंशन 9,000 रुपये से बढ़कर 17,280 रुपये तक पहुंच सकती है. अगर सरकार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो मिनिमम सैलरी (Minimum Salary) सीधे 51,480 रुपये और पेंशन 25,740 रुपये तक बढ़ सकती है.  

कर्मचारियों और पेंशनर्श को मिलेगा बड़ा फायदा

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स (Benefits for Employees and Pensioners) की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी. इसका असर कर्मचारियों की सैलरी और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदों  पर साफ तौर पर दिखेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago