✕

होम / यूटिलिटी / आलूू-प्‍याज के दाम हुए इतने कम, निकला किसानों का दम !

आलूू-प्‍याज के दाम हुए इतने कम, निकला किसानों का दम !

हर साल दिसंबर जनवरी में नई फसल आनी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार देरी से फसल लगाए जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका, इसलिए मंडियों में अब फसल एकसाथ आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस साल आलू और प्‍याज की इतनी पैदावार हुई है कि इसने किसानों को परेशानी में डाल दिया है. हालात ये हैं कि आलू और प्‍याज की कीमतें मंडी में बहुत कम हो गई हैं, महाराष्‍ट्र जैसी मंडियों में आलू, प्‍याज की कीमत 3-4 रुपये तक जा पहुंची है, इन कीमतों ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है. किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक ओर देश में इतनी ज्‍यादा पैदावार हुई है जबकि दूसरी ओर क्‍या इस पैदावार का असर बाजार में भी देखने को‍ मिल रहा है. क्‍या आम आदमी को आलू और प्‍याज सस्‍ते में मिल रहा है. 

आखिर कितनी हुई है आलू-प्‍याज की पैदावार 
मुंबई एपीएमसी से जुड़े एक कारोबारी ने बिजनेस वर्ल्‍ड को बताया कि इस बार सितंबर में बारिश होने के कारण आलू और प्‍याज की पैदावार थोड़ी देरी से लगाई गई थी जिसके बाद इस वक्‍त अब यूपी की मंडियों में सभी जगहों से आलू की बंपर फसल मंडी में पहुंच रही है. इसका नतीजा ये हुआ है कि फर्रुखाबाद जैसी मंडी में आलू 400 रुपये क्विंटल से लेकर 700 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है. इस वक्‍त सभी किसान आलू की बंपर फसल मंडी में लेकर आ रहे हैं. हर साल दिसंबर और जनवरी से नया आलू आना शुरू हो जाता था लेकिन इस बार नहीं हो पाया. इसके कारण अब यूपी की सभी बड़ी मंडियों में आलू आ रहा है और वो 4 रुपये किलो से 6 रुपये किलो तक बिक रहा है. 

आखिर क्‍या है प्‍याज का भाव 
मंडी के एक शख्‍स ने बताया कि आलू की तरह प्‍याज की भी पैदावार जमकर हुई है. समूचे महाराष्‍ट्र में प्‍याज की फसल की बंपर पैदावार हुई है, इस साल सर्दियों में ज्‍यादा बारिश नहीं हुई तो उससे फसल और अच्‍छी पैदा हुई है. इसके कारण लासनगांव सहित सभी मंडियों में जमकर प्‍याज आ रहा है उसी का नतीजा है कि प्‍याज 300 रुपये किलो से लेकर 1100 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज का दाम उसकी क्‍वालिटी पर निर्भर करता है. 

क्‍या बाजार पर दिख रहा है इसका असर 
आलू और प्‍याज की बंपर पैदावार की खबरों के बीच इसका महत्‍वपूर्ण पहलू ये है कि क्‍या आम आदमी को इसका फायदा मिल रहा है या नहीं. दिल्‍ली एनसीआर के बाजारों के बात करें तो बंपर पैदावार का असर आलू के दामों में तो दिख रहा है. आलू दिल्‍ली एनसीआर में 10 रुपये किलो तक मिल रहा है. लेकिन प्‍याज की कीमतों मे कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है. प्‍याज अभी भी बाजार में 20 रुपये किलो तक ही मिल रहा है. 

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट 
आलू प्‍याज की इन कीमतों को लेकर कमोडिटी एक्‍सपर्ट अजय केवड़िया कहते हैं कि फसल की पैदावार बंपर होने के कारण इस तरह के दाम दिखाई दे रहे हैं. लेकिन आने वाले दिनों में जैसे ही शादी ब्‍याह का सीजन शुरू होगा वैसे ही डिमांड में इजाफा हो जाएगा. एक बार इजाफा होने के बाद फिर दाम अपनी जगह पर आ जाएंगे.

क्‍या कम हाेने जा रहे हैं आटे के दाम?  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

38 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago