✕

होम / यूटिलिटी / RBI के फैसले का दिखने लगा असर, इस बड़े बैंक ने ब्याज दर में की बढ़ोतरी

RBI के फैसले का दिखने लगा असर, इस बड़े बैंक ने ब्याज दर में की बढ़ोतरी

शुक्रवार को RBI ने ब्याज दरों में 0.50% का इजाफा कर दिया. रेपो रेट अब 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गया है. रिवर्स रेपो रेट में भी 0.5% का इजाफा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जैसे ही रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की, वैसे ही भारतीय बैंकों ने भी लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाना शुरू कर दिया. RBI के फैसले के बाद सबसे पहले HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया. यह बढ़ोतरी एक अक्टूबर (शनिवार) से लागू हो जाएगी.

बढ़ेगी Home Loan की EMI
इस बढ़ोतरी के साथ ही उन सभी लोगों के होम लोन की EMI बढ़ जाएगी, जिन्होंने HDFC बैंक से होम लोन लिया है. गौरतलब है कि HDFC बैंक ने पिछले 5 महीने में 7वीं बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इस संबंध में HDFC ने बयान जारी कर कहा, "HDFC हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR)  बढ़ाने का फैसला किया है. एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की गई है."

RBI ने ब्याज दरों में 0.50% का इजाफा किया
गौरतलब है कि शुक्रवार को RBI ने ब्याज दरों में 0.50% का इजाफा कर दिया. रेपो रेट अब 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गया है. रिवर्स रेपो रेट में भी 0.5% का इजाफा किया गया है, रिवर्स रेपो रेट अब 3.85% हो गया है. यानी आपकी EMI बढ़ना तय है. MPC के 6 सदस्यों में से 5 सदस्य ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में थे. MSF को भी 5.65% बढ़ाकर 6.15% कर दिया है. 

महंगे होंगे होम लोन और ऑटो लोन
रेपो रेट बढ़ने की वजह से सभी तरह के लोन, जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सबकुछ महंगा हो जाएगा. रिजर्व बैंक मई से लेकर अबतक ब्याज दरों में 1.90 परसेंट तक का इजाफा कर चुका है. आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है. पिछले महीने 5 अगस्त को भी RBI ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था. रेपो रेट वो दर होती है जिस पर बैंक्स रिजर्व बैंक से लोन लेते हैं.   

महंगाई से बाहर आने में वक्त लगेगा
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपनी पॉलिसी ऐलान के दैरान कहा कि महंगाई पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है, लेकिन ऐसे में भारत की इकोनॉमी आज भी मजबूत है. RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा, "मुद्रास्फीति की ऊंची दर को देखते हुए मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने सूझ-बूझ के साथ मौद्रिक नीति को लेकर अकोमोडेटिव रुख को वापस लेने के रुख पर कायम रहने का फैसला किया है.

VIDEO : इन 9 देशों में भारत से काफी सस्ता मिलता है iPhone, जानिए कीमत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago