✕

होम / यूटिलिटी / इस बड़े बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! तुरंत प्रभाव से लागू हुआ फैसला

इस बड़े बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! तुरंत प्रभाव से लागू हुआ फैसला

बैंक ने इस महीने दूसरी बार टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दर बढ़ाया है. FD में जिनका डिपॉजिट अमाउंट 2 करोड़ रुपये से कम है, ये नई दरें सिर्फ उन्हीं के लिए लागू हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आपका अकाउंट HDFC बैंक में है तो आप खुश हो जाइए. बैंक ने Fixed Deposits (FD) पर एक बार फिर से ब्याज दरें बढ़ा दिया है, जो 26 अक्टूबर, 2022 से लागू है. आपको बता दें कि बैंक ने इस महीने दूसरी बार टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दर बढ़ाया है. FD में जिनका डिपॉजिट अमाउंट 2 करोड़ रुपये से कम है, ये नई दरें सिर्फ उन्हीं के लिए लागू हैं.

50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया
HDFC बैंक ने FD का इंटरेस्ट रेट 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया है. इस बढ़ोतरी के साथ अब HDFC बैंक में FD पर मिलने वाला ब्याज 3% से लेकर 6.25% तक हो गया है, जो सामान्य ग्राहकों के लिए 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए मान्य है. वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए FD पर ब्याज 3.5% से लेकर 6.95% प्रतिशतक तक है, जो 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए मान्य है.

FD पर HDFC का नया इंटरेस्ट रेट
7-14 days : 3%
15-29 days : 3%
30-45 days : 3.50%
46-60 days : 4.00%
61-89 days : 4.50%
90 days <= 6 months : 4.50%
6 months 1 days <= 9 months : 5.25%
9 months 1 day to < 1 Year : 5.50%
1 Year to 15 months : 6.10%
15 months to < 18 months : 6.15%
18 months to < 21months : 6.15%
21 months to 2 years : 6.15%
2 years 1 day-3 years : 6.25%
3 Year 1day-5 years : 6.25%
5 Year 1 day-10 years : 6.20%

HDFC Bank ने RD पर भी बढ़ाया interest rate
HDFC Bank ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर भी ब्याज दर बढ़ाया है, जो 26 अक्टूबर से ही लागू है. रेकरिंग डिपॉजिट पर बैंक 4.50% से लेकर 6.25% तब ब्याज दर दे रहा है, जो सामान्य ग्राहकों के लिए 6 महीने से लेकर 120 महीने तक मान्य है.

रेपो रेट बढ़ते ही बदलने लगीं दरें
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में वृद्ध करते ही सभी बैंकों ने लोन महंगा कर दिया है, जबकि FD पर भी ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं. लोन महंगा होने से ग्राहकों की EMI तो बढ़ गई, लेकिन जिन्होंने अपना पैसा FD कर रखा है, उन्हें बैंक अब ज्यादा ब्याज दे रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago