✕

होम / यूटिलिटी / क्या है SOVA वायरस, कैसे आपके फोन में आता है और क्या हैं बचने के उपाय?

क्या है SOVA वायरस, कैसे आपके फोन में आता है और क्या हैं बचने के उपाय?

SOVA इतना जिद्दी वायरस है, जो एक बार आपके फोन में आ जाए, तो फिर कितनी भी कोशिश कर लें, जाता नहीं है और इसकी मदद से हैकर्स आपके फोन से डेटा चुराते रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सावधान हो जाइए, क्योंकि इन दिनों एक नया वायरस फोन में तेजी से घुसपैठ कर रहा है और सभी बैंकिंग डेटेल्स चुरा रहा है. यह वायरस इतनी तेजी से लोगों को शिकार बना रहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक (Canera Bank) ने अपने यूजर्स के लिए चेतावनी भी जारी कर दी. इस डेंजरस वायरस का नाम है- SOVA.

SBI ने सावधान रहने को कहा
यह इतना जिद्दी वायरस है, जो एक बार आपके फोन में आ जाए, तो फिर कितनी भी कोशिश कर लें, जाता नहीं है और इसकी मदद से हैकर्स आपके फोन से डेटा चुराते रहते हैं. SBI ने अपने कस्टमर्स को इस SOVA मैलवेयर से सावधान रहने के लिए कहा है.

क्या करता है SOVA वायरस
ट्वीट के जरिए बैंक ने अपने कस्टमर्स से कहा है कि SOVA एक ऐसा मैलवेयर है, जो फोन में आपके वैल्यूएबल एस्टेट्स को चुराता है. SBI ने SOVA के बारे में डिटेल में बताया है. बैंक ने कहा है कि यह एक एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन मैलवेयर है, जो पर्सनल इंफॉर्मेशन चुराने के लिए बैंकिंग ऐप्स को टारगेट करता है. जब कोई यूजर नेट-बैंकिंग ऐप्स को लॉगइन करता है और बैंक अकाउंट को एक्सेस करता है, तो ये मैलवेयर यूजर के क्रिडेंशियल्स को चुरा लेता है.

 

फिशिंग SMS से भी बनाता है शिकार
वहीं, PNB ने बताया कि फिशिंग SMS के जरिए भी इस मैलवेयर को भेजा जा रहा है. यदि आपने किसी भी वजह से कोई फर्जी ऐप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लिया तो यह मैलवेयर हमेशा के लिए आपको फोन में प्रवेश कर जाएगा और फिर आपके सभी फाइनेंशियल क्रिडेंशियल्स हैकर्स को भेजता रहेगा, जिससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है.

बैंकिंग ऐप्स को टारगेट करते हैं हैकर्स
फोन में इंस्टॉल होने के बाद SOVA मैलवेयर हैकर्स को आपके फोन में मौजूद ऐप्स की डिटेल भेजता है और फिर हैकर्स आपके बैंकिंग ऐप्स को टारगेट करते हैं. इस मैलवेयर की मदद से हैकर्स आपके फोन का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं और आपकी गतिविधि का वीडियो भी आसानी से बना सकते हैं. स्क्रीन पर कुछ ऐसा भी पॉपऑप हो सकता है, जिसे आप क्लिक होने को मजबूर हो सकते हैं.

बचने का क्या है तरीका
- हमेशा गूगल प्ले स्टोर से ऑथेटिंक ऐप को ही डाउनलोड करें.
- लुभावने ऑफर वाले SMS से बचें, जिसे आप जानते तक नहीं.
- किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करें.
- कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसका रिव्यू जरूर पढ़ लें.
- किसी भी ऐप को परमिशन देने से पहले ये जरूर देखें कि क्या उसकी जरूरत है.
- भरोसेमंद एंटी वायरस का इस्तेमाल करें
- किसी लिंक पर क्लिक कर कोई ऐप डाउनलोड नहीं करें
- किसी भी अनऑथराइज्ड वेबसाइट पर विजिट नहीं करें

VIDEO : बंद हो सकता है Vodafone Idea का नेटवर्क!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago