✕

होम / यूटिलिटी / क्या आपके खाते में EPFO ने भेजा वित्त वर्ष 2023-24 का ब्याज? ऐसे करें चेक

क्या आपके खाते में EPFO ने भेजा वित्त वर्ष 2023-24 का ब्याज? ऐसे करें चेक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)ने अपने  अकाउंट होल्डर्स के ईपीएफ अकाउंट में ब्याज का पैसा भेजना शुरू कर दिया है. इस बार अकाउंट होल्डर्स को 10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरी पेशा लोगों की सैलरी से हर महीने कुछ अमाउंट काट कर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) के लिए जमा किया जाता है. पीएफ के लिए जितना पैसा कर्मचारी के खाते से काटा जाता है, वहीं, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हर साल कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज भी देता है. ऐसे में ईपीएफ होल्डर्स काफी समय में अपने खाते में पीएफ के ब्याज की राशि आने का इंतजार कर रहे थे. अब उनका ये इंतजान खत्म हो चुका है. दरअसल, ईपीएफओ ने ये जानकारी दी है कि उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 का ब्याज अपने ग्राहकों के खातों में भेजना शुरू कर दिया है. तो चलिए जानते घर बैठे पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका? 

10 प्रतिशत बढ़ाया ब्याज 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फरवरी में कर्मचारियों के खातों में वित्त वर्ष 2023-24 के ब्याज देने की घोषणा की थी. साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत करने की भी घोषणा की थी. इसका मतलब इस बार कर्मचारियों को अपने खाते में जमा राशि पर 10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा. 

नीचे दिए गए नंबर पर करें मिस कॉल
अगर आप पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस लैंडलाइन नंबर 011 22901406 या फिर इस मोबाइल नंबर 9966044425 पर मिस्ड कॉल कर बैलेंस चेक कर सकते हैं. आपको ये बैलेंस मोबाइल की स्क्रीन पर नजर आएगा. 

SMS के जरिए भी कर सकते हैं चेक
अपने पीएफ बैलेंस चेक करने लिए आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG टाइप करके 7738299899 पर भेज कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

Umang APP पर ऐसे चेक करें बैलेंस
अपने पीएफ बैलेंस चेक करने लिए आप Umang की वेबसाइट पर जा सकते हैं . इसके अलावा आप अपने फोन में भी Umang APP डाउनलोड कर पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. इस ऐप में आपको 127 तरह की सेवाओं का लाभ मिलता है.Umang ऐप भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक मोबाइल ऐप है जो ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सुरक्षित, मल्टी-चैनल, मल्‍टी-प्‍लेटफॉर्म, मल्टी लैंग्वेज की सुविधा यूजर्स को देता है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

EPFO पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं बैलेंस
अपने पीएफ बैलेंस चेक करने लिए आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएं. यहां आपको होम पेज पर EMPLOYEES का ऑप्शन दिखेगा. वहां अपना UAN और पासवर्ड दर्ज कर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं.

इमरजेंसी के समय उपयोग कर सकते हैं PF
प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ एक अच्छी सेविंग होती है, जिसे आप किसी भी इमरजेंसी के समय उपयोग कर सकते हैं. कई लोग अपने रिटायरमेंट के बाद पीएफ निकालते हैं, लेकिन अगर आपको कोई इमरजेंसी है तो आप पीएफ का पैसा पहले भी निकाल सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago