✕

होम / यूटिलिटी / हरियाणा सीएम बोले, प्रदूषण कम करने के लिए तय होगी पराली पर एमएसपी

हरियाणा सीएम बोले, प्रदूषण कम करने के लिए तय होगी पराली पर एमएसपी

हरियाणा सरकार किसानों को पराली न जलाने के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान कर रही है. लेकिन अब सरकार पराली पर भी एमएसपी तय करने की सोच रही है, जिससे उनकी पराली का सही दाम मिल सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली-एनसीआर के प्रदूषण की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए उपाए तो कई किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही है. अब इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आठ साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उनकी सरकार पराली पर एमएसपी तय करने के बारे में सोच रही है, जिससे किसान इसे जलाने से बचेंगें और उन्‍हें उनकी पराली का समुचित दाम मिल पाएगा. उन्‍होंने कहा कि अभी भी किसानों को उनकी पराली के लिए भुगतान किया जा रहा है, लेकिन एमएसपी तय होने के बाद उन्‍हें एक सम्‍मानजनक और पर्याप्‍त भुगतान आसानी से मिल पाएगा.

अभी क्‍या है स्थिति

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मौजूदा समय में हरियाणा सरकार किसानों को पराली न जलाने के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान कर रही है. लेकिन अब सरकार पराली पर भी एमएसपी तय करने की सोच रही है, जिससे किसानों को उनकी पराली का सही दाम मिल सके, उन्‍होंने कहा कि प्रदूषण की समस्‍या पर सिर्फ इसलिए काम नहीं कर रहे हैं क्‍योंकि सुप्रीम कोर्ट या एनजीटी हम से कह रहा है. उन्‍होंने कहा कि इससे हमारे भी कई शहर प्रभावित हो रहे हैं. इसलिए इस समस्‍या का सही तरीके से निदान होना आवश्‍यक है.

सीएम ने गिनाई आठ साल की उपलब्‍धियां

सीएम मनोहर लाल ने सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले आठ सालों में हर क्षेत्र में काम किया है. उन्‍होंने कहा कि हमने तीन सी और पांच एस पर काम किया है जिसमें तीन सी हैं-- कास्‍ट, करप्‍शन और क्राइम.जबकि पांच एस हैं शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, स्‍वावलंबन, सुरक्षा, और स्‍वाभिमान पर बल दिया है. हमने आईटी का इस्‍तेमाल बढ़ाकर 42 विभागों की 572 सेवाओं को सरल केन्‍द्र से जोड़कर ऑनलाइन किया है.

कल से फरीदाबाद में होगा गृह मंत्रियों का सम्‍मेलन

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कल से अगले दो दिनों तक फरीदाबाद में देशभर के गृह मंत्रियों का सम्‍मेलन होने जा रहा है. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्‍य अतिथि आ रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस बैठक में सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, अपराध और साइबर अपराध जैसे महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने जा रही है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम चाहते हैं कि दूसरे राज्‍यों से भी हमें अपराध नियंत्रण में बराबर का सहयोग मिले इसके लिए मैकेनिज्‍म बनना चाहिए.

रुपये पर लक्ष्मी  गणेश की फोटो पर बोले खटटर 
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खटटर ने कहा कि दिल्लीी सीएम सीमाओं से हट कर बोल जाते हैं उनको सीमाओं में रहकर बोलना चाहिए. मैं इस मामले में बोलने का अधिकारी नहीं हूं ये मेरी सीमा में नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago