✕

होम / यूटिलिटी / बजट से ठीक पहले मिली बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट

बजट से ठीक पहले मिली बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट

देश के आम बजट से ठीक पहले आम पब्लिक को बड़ी खुशखबरी मिली है. आज 1 फरवरी की सुबह-सुबह सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने एक बार फिर से सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बजट 2025 पेश होने से कुछ घंटे पहले देश के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है. देश के आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों पर राहत दी गई है. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई है. वास्तव में ये कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडार के दाम में मार्च 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं?

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 7 रुपए की कटौती हुई है और दाम 1,797 रुपए हो गए हैं. कोलकाता में सबसे कम 4 रुपए की कटौती हुई है और दाम 1907 रुपए हो गए हैं. जबकि मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.5 रुपए की कटौती की गई है. जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 1749.50 रुपए और 1959.50 रुपए हो गई हैं. अगर बीते दो महीनों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 21.5 रुपए सस्ता हुआ है. जबकि कोलकाता में 20 रुपए और चेन्नई में 21 रुपए की गिरावट देखने को मिली है.

दिल्ली            1797.00 रुपए
कोलकाता       1907.00 रुपए
मुंबई              1749.50 रुपए
चेन्नई              1959.50 रुपए

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार 11वें महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है. मार्च 2024 में में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ था. जब आईओसीएल ने सरकार के ऐलान के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फ्लैट 100 रुपए की कटौती की थी. सरकार ने होली और लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया था. तब से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. तब से अब तक दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपए बने हुए हैं. वहीं दूसरी ओर कोलकाता में कीमत 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

2 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago