होम / यूटिलिटी / टमाटर जैसा होगा प्याज का हाल? सरकार ने उठाया ये जरूरी कदम!

टमाटर जैसा होगा प्याज का हाल? सरकार ने उठाया ये जरूरी कदम!

इसके साथ ही सरकार ने यह जानकारी भी दी है कि इन दामों पर प्याज आपको NCCF के रिटेल स्टोर्स और मोबाइल वैन पर ही मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में टमाटर गुस्से से इतना लाल हो गया कि इसकी कीमतें 200 रूपए किलो के पार जा पहुंची थीं. टमाटर के बाद प्याज और केले को लेकर भी ऐसी खबरें सामने आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि अब प्याज और केले के दामों में भी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है. लेकिन इस बीच सरकार की तरफ से एक दिलचस्प घोषणा की गई है.  

सरकार ने की घोषणा
दरअसल सरकार ने घोषणा करते हुए बताया है कि NCCF (नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) द्वारा 25 रूपए प्रति किलो की कीमत से प्याज की बिक्री की जाएगी. इसके साथ ही सरकार ने यह जानकारी भी दी है कि इन दामों पर प्याज आपको NCCF के रिटेल स्टोर्स और मोबाइल वैन पर ही मिलेंगे. इतना ही नहीं, सरकार ने प्याज की खरीद में बढ़ोत्तरी की घोषणा भी की है. सरकार ने इस साल 3 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का लक्ष्य रखा था जिसमें बढ़ोत्तरी करते हुए अब इसे 5 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. 

कैसे पूरा होगा लक्ष्य?
इसका सीधा मतलब ये है कि सरकार द्वारा अब प्याज की खरीद बढ़ेगी और फिर सरकार इस प्याज को उचित कीमतों पर कंज्यूमर्स को उपलब्ध करवाएगी. खरीद के इस अतिरिक्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा NCCF और NAFED (नेशनल एग्रीकल्चर्ल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) को आदेश दिया गया है कि दोनों ही संस्थाओं द्वारा 1 लाख प्रति टन प्याज की खरीदारी की जाए. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा एक रिलीज जारी कर यह जानकारी साझा की गई है. 

कब मिलेगा 25 रूपए किलो प्याज? 
प्रमुख मार्केटों के अलावा बफर स्टॉक्स से भी प्याज को निकाला जा रहा है एवं इसकी सप्लाई रिटेल कंज्यूमर्स को जी रही है. NCCF, अपनी मोबाइल वैन और रिटेल स्टोर्स के इस्तेमाल से रिटेल कंज्यूमर्स को आज से यानी 21 अगस्त 2023 से 25 रूपए प्रति किलो के दाम पर प्याज उपलब्ध करवाएगा. आपको बता दें कि रिटेल इन्फ्लेशन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जिसकी वजह से किसानों को नुक्सान उठाना पड़ रहा है और सप्लाई चेन में भी अनिश्चितता बनी हुई है. 
 

यह भी पढ़ें: Donald Trump ने उठाया भारतीय टैक्स पर सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago