✕

होम / यूटिलिटी / सरकार का बड़ा फैसला: अब UPI से गोल्ड और प्रॉपर्टी लोन की रकम निकाल सकेंगे ग्राहक

सरकार का बड़ा फैसला: अब UPI से गोल्ड और प्रॉपर्टी लोन की रकम निकाल सकेंगे ग्राहक

यह कदम भारत को कैशलेस और डिजिटल इकोनॉमी की ओर तेजी से ले जाने में मददगार साबित हो सकता है. साथ ही इससे बैंकों और उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से पेमेंट करने वालों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा की खबर सामने आई है. दरअसल, केंद्र सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI यूजर्स के लिए नए नियमों की घोषणा की है. अब ग्राहक 1 सितंबर 2025 से गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और अन्य प्रकार के ऋणों की राशि UPI के माध्यम से सीधे ऑनलाइन निकाल सकेंगे. NPCI के इस फैसले से UPI के उपयोगकर्ताओं को एक नई डिजिटल स्वतंत्रता मिलेगी. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

लोन अकाउंट को UPI से लिंक करने की सुविधा

अब तक केवल सेविंग्स अकाउंट और कुछ ओवरड्राफ्ट अकाउंट्स ही UPI से लिंक किए जा सकते थे. हालांकि अब NPCI ने लोन अकाउंट को भी UPI से लिंक करने की अनुमति दे दी है. इसका मतलब है कि ग्राहक अपने गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, और एफडी की मैच्योरिटी राशि को भी सीधे UPI प्लेटफॉर्म्स जैसे Paytm, PhonePe और Google Pay के जरिए एक्सेस कर सकेंगे.

बिना बैंक जाए मिलेगा लोन की राशि निकालने का विकल्प

इस नए नियम के तहत अब ग्राहकों को लोन की रकम निकालने के लिए बैंक की शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. जैसे ही बैंक लोन पास करेगा, ग्राहक UPI ऐप के जरिए उस रकम का उपयोग कर सकेंगे. यह सुविधा विशेषकर छोटे व्यापारियों और ग्रामीण ग्राहकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी.

UPI के मौजूदा ढांचे में बदलाव

वर्तमान में UPI के जरिए मुख्यतः P2M (पर्सन टू मर्चेंट) ट्रांजैक्शन होते हैं, लेकिन नए नियमों के लागू होने के बाद यूजर्स P2P (पर्सन टू पर्सन) और P2PM (पर्सन टू पर्सन मर्चेंट) ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. इसके अलावा कैश विदड्रॉअल की भी सीमा तय की गई है.

कैश निकालने और पेमेंट की सीमा

NPCI ने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ सीमाएं निर्धारित की हैं:

- एक दिन में अधिकतम ₹1 लाख तक का UPI ट्रांजैक्शन संभव होगा.
- कैश विदड्रॉअल की अधिकतम सीमा ₹10,000 प्रतिदिन तय की गई है.
- P2P ट्रांजैक्शन की संख्या अधिकतम 20 बार प्रतिदिन रखी गई है.

बैंक तय करेंगे लोन राशि के उपयोग की अनुमति

यह महत्वपूर्ण है कि UPI से लोन की रकम निकालने के बाद भी उसका उपयोग पूरी तरह से बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगा. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी ग्राहक ने पर्सनल लोन लिया है, तो बैंक यह तय कर सकता है कि उस रकम का उपयोग केवल चिकित्सा खर्च, एजुकेशन फीस, या अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए किया जाए.

छोटे कारोबारियों के लिए राहत की खबर

यह सुविधा खास तौर पर उन छोटे व्यापारियों के लिए फायदेमंद है, जो 2-3 लाख रुपये तक का लोन लेकर व्यापारिक जरूरतें पूरी करते हैं. पहले इन्हें बार-बार बैंक जाना पड़ता था, लेकिन अब ये UPI के जरिए कहीं भी और कभी भी लोन की रकम का इस्तेमाल कर सकेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 week ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago