✕

होम / यूटिलिटी / सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, 70 दवाओं के दाम किए कम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, 70 दवाओं के दाम किए कम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

NPPA ने हालिया बैठक में कई दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया है. उसके बाद सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार ने बजट के लगभग दो सप्ताह के बाद आम लोगों को बड़ी राहत दी है. पेनकिलर से लेकर एंटीबायोटिक्स सहित 70 जरूरी दवाओं के दाम को घटाने का डिसीजन लिया है. इस फैसले से आम लोगों के लिए कई बीमारियों का इलाज कराना सस्ता हो जाएगा. देश में करोड़ों लोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए पेनकिलर से लेकर एंटीबायोटिक्स जैसी दवाएं खरीदते हैं. जरूरी दवाओं के दाम कम करने से देश में करोड़ों लोगों को सीधा फायदा होगा.

NPPA की हालिया बैठक में हुआ फैसला

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की हालिया बैठक में कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का ये फैसला लिया गया. सरकार ने एनपीपीए की बैठक में लिए गए फैसले को इस सप्ताह आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया. एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम को रेगुलेट करती है, जिनका विभिन्न बीमारियों के इलाज में आम लोग इस्तेमाल करते हैं. बैठक में 70 दवाओं और 4 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला लिया गया. सरकार का यह फैसला पिछले महीने पेश हुए बजट के लगभग दो सप्ताह बाद आया है.

सस्ती होने वाली हैं ये दवाएं

एनपीपीए ने इस बैठक में 70 दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया. इनमें दर्द निवारक की दवाएं यानी पेनकिलर (Pen killers), बुखार, एंटीबायोटिक्स (Anti-biotics), मांसपेशियों के दर्द, इन्फेक्शन, डायरिया, ब्लड प्रेशर (BP), डायबिटीज, और हार्ट (Heart) सहित कई लाइफ स्टाइल बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं. इसके अलावा 4 स्पेशल फॉर्मूलेशन वाली दवाओं के दाम को भी कम करने का फैसला लिया है. सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह दवाओं के दाम को फिफायती बनाने की दिशा में पहल जारी रखेगी.

पिछले महीने इनकी कीमत हुई थी कम

सरकार ने जून 2024 में भी कई जरूरी दवाओं के दाम को कम किया था. बता दें कि एनपीपीए ने जून में हुई अपनी 124वीं बैठक में आम इस्तेमाल की 54 दवाओं और 8 स्पेशल दवाओं के दाम कम किए थे. सरकार ने एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी दवाओं के दाम पिछले महीने भी कम किए गए थे. उनके अलावा कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी सस्ती की गई थीं.

करोड़ों आम लोगों को होगा सीधा फायदा

जरूरी दवाओं के दाम कम करने से देश में करोड़ों लोगों को सीधा फायदा होने वाला है. करोड़ों लोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए पेनकिलर से लेकर एंटीबायोटिक्स जैसी दवाएं खरीदते हैं. सरकार का यह फैसला पिछले महीने पेश हुए बजट के लगभग दो सप्ताह बाद आया है. सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह दवाओं के दाम को फिफायती बनाने की दिशा में पहल जारी रखेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago