✕

होम / यूटिलिटी / PM-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश, अब मिलेगा ये फायदा

PM-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश, अब मिलेगा ये फायदा

PM-Surya Ghar Free Electricity Scheme सो लेकर सरकार दो नए प्लान लेकर आई है, जिसके जरिए आप बिना किसी खर्च के अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago


PM Surya Ghar Free Solar Panel: प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार अब दो नए प्लान लेकर आई है, जिनके जरिए आपके घरों में मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जा सकेंगे. इन दो नए मॉडल्स का मकसद इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी को पुख्ता करना है. इसके अलावा लोगों को बिना किसी खर्च के अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने का भी मौका मिल जाएगा, ताकि वे सस्ती और स्वच्छ बिजली का इस्तेमाल कर सकें.जानिए कैसे ये योजना आपको सस्ती और सुरक्षित बिजली मुहैया कराएगी और सोलर पैनल पर सब्सिडी देने में मददगार साबित होगी.

सोलर पैनल लगाने में नहीं लगेगा पैसा

भारत सरकार की न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री ने प्रधानमंत्री-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें स्कीम के तहत छत पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए दो और पेमेंट के तरीकों को मंजूरी दी गई है. इन नए तरीकों से यह सुनिश्चित होगा कि सोलर पैनल लगाने में पैसों की दिक्कत नहीं आएगी. रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (RESCO) और पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सहयोग से यह प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी. उधर, इन दोनों मॉडलों के तहत सरकार ने पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) और सेंट्रल फाइनेंशियल असिस्टेंस (CFA) का इंतजाम किया है, ताकि हर स्थिति में आपको सब्सिडी का फायदा मिल सके और सोलर पैनल लगाने का तरीका सेफ हो.

सरकार ने दिए ये दो नए ऑप्शन
सरकार के एक बयान के अनुसार, इस योजना के तहत दो प्रमुख मॉडल दिए गए हैं, जिसमें पहला RESCO मॉडल है. इसमें रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (RESCO) मॉडल के तहत एक थर्ड पार्टी ऑर्गेनाइजेशन आपके घर की छत पर सोलर पैनल लगाएगी. इसे लगाने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना है. आपको सिर्फ उतनी बिजली का बिल देना होगा, जितना आप सोलर पैनल से इस्तेमाल करेंगे. वहीं, दूसरा ULA (Utility-led Aggregation) मॉडल है, जिसमें बिजली कंपनियां या राज्य सरकार से नोमिनेटेड ऑर्गेनाइजेशन आपके घर पर सोलर पैनल लगाएंगी. इसमें भी आपको किसी तरह का खर्च नहीं करना होगा, और आप सस्ती बिजली का फायदा उठा सकेंगे.

100 करोड़ का बजट तैयार

इसके अलावा इस योजना में 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, ताकि RESCO और ULA मॉडल के तहत बिजली कंपनियों और सर्विस कंपनियों के साथ मिलकर छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम बिना किसी रिस्क के पूरा किया जा सके. नई गाइडलाइंस के तहत अब आपको और भी ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे, और आप आसानी से अपने घर पर सोलर पैनल लगा सकते हैं. इस प्रक्रिया को नेशनल पोर्टल के जरिए और भी आसान और ट्रांसपेरेंट बनाया गया है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago