✕

होम / यूटिलिटी / आम जनता को मिली राहत, सरकार ने बढ़ाई राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समयसीमा

आम जनता को मिली राहत, सरकार ने बढ़ाई राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समयसीमा

सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 3 महीने आगे तक बढ़ा दी है, पहले इसकी समयसीमा 30 जून थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राशनकार्ड होल्डर्स के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर आई है. दरअसल, सरकार ने एक बार फिर से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख बढा दी है. बता दें, पहले इसकी समयसीमा 30 जून थी. तो आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन राशन कार्ड को कब तक और कैसे लिंक कर सकते हैं?
 
इस तारीख तक राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है. पहले इसकी समयसीमा 30 जून थी और सरकार ने पहले भी कई बार इसकी डेडलाइन को बढ़ाया है. दरअसल, अब भारत सरकार ने आधार से राशन कार्ड लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. अगर राशन कार्ड होल्डर अपने राशन कार्ड (Ration Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक नहीं करते हैं तो उन्हें राशन का लाभ नहीं मिलेगा.

राशन कार्ड के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया ये कदम
भारत सरकार ने वन नेशन-वन राशन (ONE-NATION-ONE RATION) ऐलान किया है. इसके लिए सरकार ने सभा राशन कार्ड होल्डर को कहा था कि वह जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर लें. कई लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड थे.  ऐसे में सरकार ने इस तरह के फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया.  आपको बता दें,  देश में मौजूद सभी बीपीएल परिवार को सरकार राशन कार्ड के जरिये सस्ता और फ्री अनाज देती है. 

ऐसे करें ऑनलाइन लिंक

1. आपको सबसे पहले अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा.
2. अब यहां आपको आधार लिंक के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है.
3. इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें.
4. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और सबमिट को सेलेक्ट करें. 
5. इसके बाद फोन पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करें और एक बार फिर से सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें.
6. राशन कार्ड से आधार के लिंक हो जाने के बाद आपके पास कन्फर्मेंशन का मैसेज आ जाएगा.

इसे भी पढ़ें-X पर आया private like फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago