✕

होम / यूटिलिटी / सरकार ने PM Kisan Yojana की 18 वीं किस्त देने का किया ऐलान, इस दिन खाते में आएगा पैसा

सरकार ने PM Kisan Yojana की 18 वीं किस्त देने का किया ऐलान, इस दिन खाते में आएगा पैसा

केंद्र सरकार PM Kisan Yojana की 18वीं किस्त जारी करने जा रही है. बता दें, इस योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को होता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार किसानों को नवरात्रि की शुरुआत में ही एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. दरअसल, देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 18 वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. तो चलिए जानते हैं किसानों को ये किस्त कब और कैसे मिलेगी? 

इस दिन जारी होगी किस्त
सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना  (PM Kisan Yojana) की 18 वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी करेगी. इसका मतलब है कि किसानों के खाते में 5 अक्टूबर को 2 हजार रुपये की राशि जमा हो जाएगी. बता दें, पीएम किसान योजना में सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है.  यह राशि किस्तों में दी जाती है और हर किस्त में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि आती है. इसका मतलब है कि एक साल में किसानों के अकाउंट में 3 किस्त आती है. सरकार ने इस साल जून में 17वीं किस्त जारी की थी. 

ई केवाईसी कराना जरूरी
अगर आपने भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी (E-KYC) करवा लेना चाहिए. दरअसल, योजना के नियमानुसार योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन पूरा होगा, जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं उन्हें किस्त की राशि नहीं मिलेगी.

ऐसे करें ई-केवाईसी 

1.पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2. अब Farmers Corner के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
3. यहां स्क्रीन पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. इसके बाद अपना आधार नंबर भरें और Get OTP को सेलेक्ट करें.
5. अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और सबमिट करें.

इसे भी पढ़ें-Foxconn अब भारत के इस राज्य में लगाएगी फोन डिस्प्ले असेंबलिंग यूनिट, चीन को लगेगा झटका
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago