✕

होम / यूटिलिटी / सरकार ने फिर बढ़ाई आधार अपडेट की डेडलाइन, अगर नहीं किया तो तुरंत कीजिए ये काम

सरकार ने फिर बढ़ाई आधार अपडेट की डेडलाइन, अगर नहीं किया तो तुरंत कीजिए ये काम

UIDAI के नियम के मुताबिक हर 10 साल पर आधार कार्ड में बायोमैट्रिक और एड्रेस को अपडेट कराना होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी गई है. पहले इसकी डेडलाइन 14 जून रखी गई थी. अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है. यानी अब आप बिना किसी शुल्क के 14 सितंबर तक अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकेंगे. आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI की बेवसाइट के मुताबिक अब ग्राहक मुफ्त में 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड में नाम और पता को अपडेट करा सकेंगे.

UIDAI ने दी जानकारी

गौरतलब है कि आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब आधार यूजर्स 14 सितंबर 2024 तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं. आधार कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण आईडी है जिसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंक खातों, सफर टिकट बुकिंग और यात्रा आदि के लिए किया जाता है. इसमें हर व्यक्ति की डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, जेंडर, पता, उम्र और बायोमेट्रिक जानकारी आदि दर्ज होती है. आधार की बढ़ती महत्ता के कारण इसका अपडेट रहना बेहद आवश्यक है.

कैसे कराएं अपडेट

•    इसके लिए आप सबसे पहले आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करें.
•    यहां अपने मोबाइल नंबर की मदद से ओटीपी डालकर लॉगिन कर लें.
•    आगे अपने सभी डिटेल्स जैसे एड्रेस आदि को चेक करें.
•    अगर आपको कोई डिटेल जैसे उदाहरण के तौर पर पता बदलना है तो उस विकल्प को चुनें.
•    आगे जाकर उस डिटेल को सही करने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट प्रूफ को अपलोड करें.
•    इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
•    यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिलेगा जिससे आप आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं.

पहले भी बढ़ चुकी है डेडलाइन

UIDAI की बेवसाइट पर फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की पहले डेट 15 दिसंबर 2023 थी. जिसे बढ़ाकर 14 जून 2024 किया गया. अब एक बार फिर इसे बढा दिया गया है. दरअसल देश में एक बड़ी तादाद है जिनका आधार कार्ड बने हुए 10 साल से उपर हो चुका है. और इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनका आधार अपडेट नहीं है. इसलिए सरकार चाहती है कि लोग इसे जल्द से जल्द अपडेट करा लें, अगर आपने 10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया तो आपका आधार कार्ड किसी काम का नहीं होगा. UIDAI के नियम के मुताबिक हर 10 साल पर आधार कार्ड में बायोमैट्रिक और एड्रेस को अपडेट कराना होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago