होम / यूटिलिटी / चुनावी साल से पहले मिल सकती है बंद हुई ये सब्सिडी, होगी बड़ी बचत 

चुनावी साल से पहले मिल सकती है बंद हुई ये सब्सिडी, होगी बड़ी बचत 

दरअसल जून 2020 तक देश में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिला करती थी लेकिन कोरोना प्रभाव के कारण सरकार ने इसे बंद कर दिया था. सरकार ने इस सब्सिडी को बंद कर 10 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा की बचत की है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

अगले साल 2024 में चुनाव होने वाले हैं उससे पहले एक खुशखबरी निकलकर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आने वाले महीनों में सरकार एक बार फिर आपके गैस सिलेंडर पर सब्सिडी फिर शुरू कर सकती है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में सालाना 7 से 8 सिलेंडरों पर सब्सिडी देने की बात कही है. उम्‍मीद की जा रही है कि इस पर जल्‍द ही फैसला हो जाएगा. 

क्‍या कहा कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में 
दरअसल आने वाले दिनों में केन्‍द्र की मोदी सरकार एक बार फिर आम लोगों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोष्‍णा कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्राकृतिक गैस एवं सब्सिडी विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आम आदमी को 7 से 8 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जा सकती है. माना जा रहा है कि सरकार समिति के इस प्रस्‍ताव को मान सकती है. सरकार गरीब परिवारों के लिए उज्‍जवला गैस सिलेंडर की योजना शुरू की थी. सरकार की ओर से अब तक 9 करोड़ से ज्‍यादा परिवारों को ये सिलेंडर दिए गए थे. एक आंकड़े के अनुसार आज देश के 30 करोड़ परिवारों के पास गैस सिलेंडर हैं. अगर ऐसा होता है तो आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी.

पहले 12 सिलेंडरों पर मिलती थी सब्सिडी 
सरकार की ओर से सभी लोगों को गैस सिलेडर पर सब्सिडी दी जाती थी. सरकार ने जब से डीबीटी के जरिए इस योजना को शुरू किया तब से सिलेंडर के पूरे पैसे देने बाद सब्सिडी एकाउंट में वापस आ जाती थी. सरकार कोरोना से पहले 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दिया करती थी.  अब मीडिया रिपोर्ट का कहना कि सरकार सिर्फ 8-9 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी देने के बारे में विचार कर रही है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि अमीरों से सब्सिडी छोड़ने की अपील भी की जाएगी, जिससे जिस किसी को भी इसकी आवश्‍यकता न हो वो इसका इस्‍तेमाल न करे. 

कब से बंद है सब्सिडी 
दरअसल वर्ष जून 2020 में कोरोना की पहली लहर के बाद से ही गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया था. सरकार ने जून 2020 के बाद से कोई भी सब्सिडी जारी नहीं की है. सरकार की ओर से जिन लोगों को उज्‍ज्‍वला गैस सिलेंडर दिए जाते थे उन्‍हें 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी. सरकार ने 2021-22 में सब्सिडी न देकर 11554 करोड़ रुपये की बचत की थी. इस अवधि में सरकार ने सिर्फ 242 करोड़ रुपये की ही सब्सिडी दी थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

50 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago