✕

होम / यूटिलिटी / सबसे सस्ती फ्लाइट बुक करने में मदद करेगा Google,जानिए कैसे?

सबसे सस्ती फ्लाइट बुक करने में मदद करेगा Google,जानिए कैसे?

सर्च इंजन प्लेटफॉर्म गूगल ने हाल ही में इसके Google Flights सेक्शन में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसकी मदद से यात्री सबसे सस्ती फ्लाइट्स बुक कर पाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई हवाई यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको सबसे सस्ती फ्लाइट बुक करनी है, तो ये खबर आपके बहुत काम आने वाली है. दरअसल, गूगल (Google)  एक नया फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स को सबसे सस्ती फ्लाइट्स बुक करने का विकल्प मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं आप इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

मिलेगा 'Cheapest' टैब का विकल्प
गूगल पर कोई फ्लाइट सर्च करने पर आपको Google Flights नाम से एक अलग सेक्शन दिखाई देता है, जहां से आप अपनी सर्च को फिल्टर कर सकते हैं और इसमें बदलाव कर सकते हैं. यहां आपको पहले से ही 'Fastest', 'Nonstop' और 'Less emissions' जैसे विकल्प मिलते हैं. इसी सेक्शन में अब एक नया टैब 'Cheapest' नाम से शामिल किया गया है. इस टैब पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को उनके रूट के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट्स दिखाई जाएंगी.

नए फीचर के फायदे
1. Google Flights लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग एयरलाइन्स और ट्रैवल एजेंट्स के डाटा को स्कैन करता है. इसके बाद यात्रियों को सबसे सस्ती फ्लाइट्स स्क्रीन पर दिखाई जाती हैं. यह सेक्शन सस्ती फ्लाइट्स दिखाते वक्त इन बातों का ध्यान भी रखता है कि इसमें टैक्स और गुड्स फीस वगैरह भी शामिल हों.
2. नए टैब का फायदा यह है कि यात्रियों को ऐसे मिलेगा कि उन्हें अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर फ्लाइट्स का प्राइस कंपेयर नहीं करना होगा. इस सेक्शन में जाने के बाद यूजर्स को सस्ती फ्लाइट्स के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करने का विकल्प मिल जाएगा.
3. इसके अलावा फ्लाइट बुकिंग के दौरान कई फीचर्स और ऐड-ऑन्स जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं.

ऐसे बुक करें सस्ती टिकट 
1. सबसे पहले गूगल फ्लाइट्स पर जाएं और उन शहरों की जानकारी दें, जहां की फ्लाइट्स लेना चाहते हैं.
2. इसके बाद वह डेट चुनें, जब आप यात्रा करना चाहते हैं.
3. अब 'Cheapest' टैब पर क्लिक करें और आपको सबसे सस्ती फ्लाइट्स की लिस्ट दिखने लगेगी.
4. अब इनमें से कई फ्लाइट चुनने के बाद आप बुकिंग कर सकते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago