✕

होम / यूटिलिटी / राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! गेहूं-चावल-चीनी के बाद अब नमक भी देगी ये राज्य सरकार

राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! गेहूं-चावल-चीनी के बाद अब नमक भी देगी ये राज्य सरकार

उत्तराखंड सरकार नमक पोषण योजना लॉन्च की है. इस योजना का लाभ राज्य के लाखों अंत्योदय परिवार और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों को मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली सस्‍ती राशन योजना या फ‍िर फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, उत्तराखंड सरकार की राशन योजना के तहत म‍िलने वाले फ्री गेहूं, चावल और चीनी के बाद अब राज्य के लोगों को नमक भी म‍िलने जा रहा है. तो चलिए जानते हैं कितने लोगों इसका लाभ मिलेगा?

लाखों राशन कार्ड धारकों को म‍िलेगा लाभ
अगर आप उत्तराखंड में रहते हैं, तो सरकार आपको एक बड़ा तोहफा देने जा रही है. सरकार की ओर से नमक पोषण योजना शुरू की गई है, जिसका फायदा राज्‍य के 14 लाख अंत्योदय परिवार और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (National Food Security Mission) से जुड़े परिवार को मिलेगा. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में आयोज‍ित कार्यक्रम के दौरान नमक पोषण योजना को लॉन्‍च क‍िया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को ज्‍यादा से ज्‍यादा सुविधाएं मुहैया कराना है. आने वाले समय में आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार को ध्‍यान में रखते हुए और जीवन को आसान बनाने के ल‍िए भी कुछ योजनाएं शुरू की जाएंगी.

30 रुपये वाला नमक 8 रुपये में म‍िलेगा
आपको बता दें, सरकार की नमक योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को एक किलो नमक 8 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. आपको बता दें, सरकार जो नमक जनता को राशन में देगी, उसकी बाजार में कीमत करीब 30 रुपये प्रति किलो है. राशन कार्ड होल्‍डर को यह नमक 8 रुपये में द‍िया जाएगा, यानी बाकी के राश‍ि को सरकार की तरफ से चुकाया जाएगा. 

9 लाख लोग निकले गरीबी रेखा से हुए बाहर
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू की गई योजनाओं का असर उनके राज्य में दिखा है. जहां देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आएं हैं. वहीं, उत्तराखंड राज्‍य में भी 9 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं.

इसे भी पढ़ें-ICICI बैंक ने दी Extortion Scam से सावधान रहने की चेतावनी, जानिए कैसे होता है ये Scam?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago