✕

होम / यूटिलिटी / प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आने वाली है बड़ी खुशखबरी! बढ़ेगी इतनी सैलरी

प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आने वाली है बड़ी खुशखबरी! बढ़ेगी इतनी सैलरी

2022 की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल पूरी दुनिया में सबसे अधिक सैलरी ग्रोथ भारत में दी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दुनिया में मंदी की आहट के बीच भारत में प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए खुशखबरी है. 2023 में अच्छी-खासी सैलरी बढ़ोतरी के लिए तैयार हो जाइए. ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी Aon ने सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 2023 में कर्मचारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है.

भारत में कंपनियां कर रही हैं कमबैक
Aon PLC ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय कंपनियां कोविड महामारी के बाद अच्छा कमबैक कर रही हैं. वे इसका फायदा कर्मचारियों को देने वाली है. गौरतलब है कि फरवरी में भी सैलरी ग्रोथ को लेकर एक सर्वे हुआ था, जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि 2023 में कर्मचारियों के वेतन में औसतन 9.9 फीसदी की वृद्धि होगी. ताजा सर्वे रिपोर्ट में यह अनुमान बढ़कर 10.4 फीसदी हो गया है. आपको बता दें कि वर्तमान साल, यानी 2022 में प्राइवेट कर्मचारियों की औसत वृद्धि 10.6 प्रतिशत हुई थी.

नौकरी छोड़ने की दर काफी ऊंची
Aon ने इस अध्ययन में 40 से अधिक उद्योग और 1300 कंपनियों का डेटा शामिल किया. गहराई से उसका अध्ययन करने के बाद उसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2022 की पहली छमाही में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 20.3 प्रतिशत है, जो हाई लेवल है. सभी कंपनियों पर इसे कम करने दबाव है. यही मुख्य कारण है कि कंपनियां 2023 में कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा-खासा बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही हैं.

2022 में सबसे अधिक सैलरी भारत में बढ़ी
2022 की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल पूरी दुनिया में सबसे अधिक सैलरी ग्रोथ भारत में दी गई. भारत में जहां कर्मचारियों की सैलरी औसतन 10.6 फीसदी की दर से बढ़ी, वहीं जर्मनी में 3.5 प्रतिशत, ब्रिटेन में 4 प्रतिशत, अमेरिका में 4.5 प्रतिशत, चीन में 6 प्रतिशत, ब्राजील में 5.6 प्रतिशत और जापान में 3 प्रतिशत की दर से सैलरी बढ़ाई गई.

इस सेक्टर में बढ़ेगी सबसे अधिक सैलरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कॉमर्स सेक्टर में 12.8 प्रतिशत की दर से सैलरी में इंक्रीमेंट किया जा सकता है, वहीं, स्टार्ट-अप में 12.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की तैयारी चल रही है. आईटी सेक्टर में 11.3 प्रतिशत सैलरी हाइक का अनुमान है, तो कॉमर्स रिलेटेड कंपनियों में 10.7 प्रतिशत की दर से सैलरी बढ़ाई जा सकती है. इस लिहाज से देखें तो सबसे अधिक सैलरी ग्रोथ ई-कॉमर्स सेक्टर में होने वाली है.

VIDEO : कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago