✕

होम / यूटिलिटी / महाराष्ट्र के लिए आई खुशखबरी,  इस तारीख से पुणे-नागपुर में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन...

महाराष्ट्र के लिए आई खुशखबरी,  इस तारीख से पुणे-नागपुर में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करने वाले हैं. इनमें पुणे और नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाराष्ट्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, इस महीने राज्य के लोगों की दो बड़ी मांगे पूरी होने जा रही हैं. महाराष्ट्र के लोगों की काफी समय से मांग थी कि वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर और पुणे से भी जोड़ा जाए. ऐसे में अब उनकी ये मांग पूरी होने जा रही है. इन दोनों ट्रेनों के चलने के बाद रोज हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. तो चलिए जानते हैं ये ट्रेन कब और किन रूट्स पर चलेंगी?

इस दिन महाराष्ट्र में शुरू होगा दो वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेनों को नागपुर और पुणे के इन रूट पर चलाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी. वहीं, अब 15 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलान नागपुर से सिकंदराबाद और पुणे से हुबली के बीच शुरू हो जाएगा. वंदे भारत से पुणे सांगली तक का सफर महज 3 घंटे 55 मिनट का होगा.

अभी हो रहा है 6 वंदे भारत ट्रेन का संचालन

अभी महाराष्ट्र में सीएसएमटी से शिरडी, सीएसएमटी से सोलापुर, सीएसएमटी से गोवा, नागपुर से बिलासपुर, नागपुर से इंदौर के बीच 6 वंदे भारत चल रही हैं. इनमें दो और वंदे भारत जुड़ जाएंगीं और इनकी संख्या 8 हो जाएगी.

महाराष्ट्र से जुड़ेगा कर्नाटक

महाराष्ट्र में अब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग पूरी हो गई है. इस ट्रेन के चलने के बाद पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक हाई स्पीड रेल से जुड़ेंगे. सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन का रखरखाव हुबली में किया जाएगा.

पुणे-हुबली वंदे भारत का शेड्यूल

हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे हुबली से रवाना होगी. यह शाम 6:55 बजे बेलगाम पहुंचेगी. यह सुबह 9:15 बजे मिराजेला, 9:30 बजे सांगली और 10:35 बजे सतारा पहुंचेगी. ट्रेन दोपहर 1:30 बजे पुणे पहुंचेगी. पुणे से हुबली के लिए ट्रेन दोपहर दो बजकर पंद्रह मिनट पर रवाना होगी. यह शाम 6:00 बजे सांगली पहुंचेगी, जबकि यह ट्रेन रात 11:00 बजे हुबली पहुंचेगी.

पुणे वंदे भारत में क्या है खास?

1. पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच होंगे और यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगी.
2. हुबली-पुणे वंदे भारत सोमवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन चलेगी.
3. इस रूट पर वंदे भारत की औसत स्पीड 66 किमी प्रति घंटा होगी.
4.  पुणे-हुबली की दूरी 558 किमी होगी.

इसे भी पढ़ें-Tata की कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए कब तक और कितनी मिलेगी छूट?

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago