होम / यूटिलिटी / दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच भारतीयों के लिए आई खुशखबरी! बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच भारतीयों के लिए आई खुशखबरी! बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

इस रिपोर्ट से सबसे ज्याद खुशी भारतीयों को होनी है, क्योंकि इसमें बताया गया है कि 2023 में सबसे ज्याद वेतन में बढ़ोतरी भारत में होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इस वक्त पूरी दुनिया में महंगाई ने कमर तोड़ रखी है. 'आमदनी अट्ठनी और खर्चा रुपया' जैसी स्थिति आ चुकी है. इसीलिए लोग फूंक-फूंक कर खर्च कर रहे हैं. सिर्फ उन्हीं चीजों पर खर्च कर रहे हैं, जो उनके जीवन-यापन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है तो बस अगले साल सैलरी इंक्रीमेंट की. कर्मचारियों को उम्मीद है कि जब 2023 में उनकी सैलरी बढ़ेगी तो उनकी स्थिति में थोड़ी सुधार होगी, लेकिन पश्चिमी देशों में काम कर रहे कर्मचारी इस बात से अनजान हैं कि महंगाई का असर उनकी सैलरी इंक्रीमेंट पर भी पड़ेगी.

एशियाई देशों में काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति ज्यादा संतोषजनक
यहां पश्चिमी देशों के कर्मचारियों का विशेष रूप से इसलिए जिक्र किया गया है, क्योंकि उनके मुकाबले एशियाई देशों में काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति ज्यादा संतोषजनक रहेगी. वर्कफोर्स कंसल्टेंसी फर्म ईसीए इंटरनेशनल की एक सर्वे रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि 2023 में दुनिया के सिर्फ 37 प्रतिशत देशों में ही वेतन बढ़ेगा.

2023 में सबसे ज्याद वेतन में बढ़ोतरी भारत में होगी
इस रिपोर्ट से सबसे ज्याद खुशी भारतीयों को होनी है, क्योंकि इसमें बताया गया है कि 2023 में सबसे ज्याद वेतन में बढ़ोतरी भारत में होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश होंगे, जहां सैलरी सिर्फ 1.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. 2023 में भी ब्रिटिश कर्मचारियों की औसत सैलरी 4 प्रतिशत घटने का अंदेशा है. अमेरिका की बात करें तो उनके यहां औसत रियल सैलरी 4.5 प्रतिशत घटी है, लेकिन अगले साल यहां औसर रियल सैलरी में 1 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है.

68 देशों की 360 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियां सर्वे में शामिल
आपको बता दें कि ईसीए इंटरनेशनल का ये सर्वे 68 देशों की 360 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों से जुटाई जानकारी पर आधारित है. सर्व रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में 8 एशियाई देशों में सैलरी हाइक होगी, जिसमें टॉप पर भारत है. भारत में सबसे ज्यादा 4.6 प्रतिशत वेतन वृद्धि होगी. इसके बाद वियतनाम है, जहां सैलरी हाइक औसतन 4 प्रतिशत होगी. एशियाई देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन है, जहां सैलरी हाइक औसतन 3.8 प्रतिशत होगी. सर्वे में बताया गया है कि सऊदी अरब में सैलरी हाइक औसतन 2.3 प्रतिशत होगी.

ये हैं टॉप-10 देश, जहां बढ़ेगी ज्यादा सैलरी
1. भारत : 4.6%
2. वियतनाम : 4.0%
3. चीन : 3.8%
4. ब्राजील : 3.4%
5. सऊदी अरब : 2.3%
6. मलेशिया : 2.2%
7. कंबोडिया : 2.2%
8. थाईलैंड : 2.2%
9. ओमान : 2.0%
10 : रूस : 1.9%

इन 5 देशों में आय घटने की आशंका
1. पाकिस्तान : -9.9%
2. घाना : -11.9%
3. तुर्की : -14.4%
4. श्रीलंका : -20.5%
5. अर्जेंटीना : -26.1%
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

4 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

4 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

9 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

7 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

5 hours ago