✕

होम / यूटिलिटी / इस राज्य के कर्मचारियों को मिला 'दिवाली गिफ्ट', सरकार ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला 'दिवाली गिफ्ट', सरकार ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर यह ऐलान किया. उन्होंने इस संबंध में फैसला सुनाते हुए ट्विटर पर लिखा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ये तो कमाल हो गया. मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को शानदार 'दिवाली गिफ्ट' देने का ऐलान किया है. वो गिफ्ट ये है कि इस बार राज्य सरकार के कर्मचारियों की मंथली सैलरी महीने के आखिरी दिन नहीं, बल्कि दिवाली यानी 24 अक्टूबर से पहले ही आ जाएगी.

ट्विटर पर किया ऐलान
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर यह ऐलान किया. उन्होंने इस संबंध में फैसला सुनाते हुए ट्विटर पर लिखा, "दीपावली का पावन पर्व आ रहा है. हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं. सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं."

 

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
किसी भी कर्मचारी के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती, क्योंकि आमतौर पर 20 तारीख आते-आते सैलरी का ज्यादातर हिस्सा खर्च हो चुका होता है. ऐसे में यदि सैलरी त्योहार से पहले आ जाती है तो लोग खुशी-खुशी दिवाली सेलिब्रेट कर सकते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने अपने कर्मचारियों की इस स्थिति को समझने की कोशिश की और खुशखबरी वाला आदेश जारी किया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दिया 'दिवाली गिफ्ट'
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 परसेंट बढ़ा दिया है. अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिवाली गिफ्ट का असर ये होगा कि महंगाई भत्ता अब 34 परसेंट से बढ़कर 38 परसेंट हो गया है.

जुलाई 2022 से प्रभावी महंगाई भत्ता
इतना ही नहीं, ये महंगाई भत्ता जुलाई 2022 से प्रभावी माना गया है, यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर यानी तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. मतलब दिवाली में एक मोटी रकम राज्य के कर्मचारियों के खाते में आने वाली है. ये ठीक केंद्र सरकार के ऐलान की तर्ज पर ही है, केंद्र ने भी अपने कर्मचारियों के DA-DR में 1 जुलाई से 4 परसेंट इजाफा करने का ऐलान किया था.

दिवाली बोनस का भी ऐलान
खुशखबरी यहीं नहीं खत्म होती है. अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता तो आएगा ही, साथ ही सीएम योगी ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने का भी ऐलान किया है. राज्य कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस देने का फैसला किया गया है.

18 लाख सरकारी कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को फायदा
उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के कर्मचारियों और शिक्षकों सहित 18 लाख सरकारी कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को होगा. इस बार का महंगाई भत्ता इसलिये भी खास है क्योंकि 2020 में कोविड महामारी की वजह से महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया था. सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में बदलाव करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago