✕

होम / यूटिलिटी / किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक उठा सकते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक उठा सकते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

इस साल खरीफ फसल के लिए बीमा योजना की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत किसान खरीफ फसलों का बीमा कराकर अपनी आय सुरक्षित कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अब भी खेती (Farming) पर निर्भर हैं. ऐसे में कई बार किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. इस नुकसान की भरपाई के लिए ही सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) की शुरुआत की है. इस साल खरीफ की फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं आप इस बीमा का लाभ कैसे और कब तक ले सकते हैं?

शुरू हुआ फसल बीमा सप्ताह
केंद्रीय कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers' Welfare) ने इस साल खरीफ फसल के लिए फसल बीमा सप्ताह (1-7 जुलाई 2024) शुरू किया है. इसमें किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जुड़कर अपनी आय सुरक्षित करने की गुजारिश की गई है. इस योजना से जुड़ने पर किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा मिल जाती है. 

इनसे मिलेगी सुरक्षा?
अगर किसी किसान ने अपनी फसल का बीमा कराया है, तो उसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खड़ी फसल को सूखा, बाढ़, ओला, तूफान, भूस्खलन, चक्रवात, जलभराव, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग और रोके न जा सकने वाले अन्य जोखिमों से क्षति की स्थिति में बीमा कंपनी की तरफ से क्षतिपूर्ति मिलेगी.

इतना चुकाना होगा प्रीमियम

इस योजना के तहत फसल बीमा कराने वाले किसानों को सभी खरीफ फसलों के लिए केवल 2 प्रतिशत एवं सभी रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत का एक समान प्रीमियम का भुगतान करना होता है. वार्षिक वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के मामले में प्रीमियम केवल 5 प्रतिशत होगा. वहीं, शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है. 

ये है फसल बीमा कराने की प्रक्रिया
1. अगर आपको पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लेना है तो सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा.
2. इसके बाद होम पेज पर Farmer Corner पर क्लिक करें. 
3. इसके बाद Loging for Farmer या Guest Farmers पर क्लिक करें. अगर आपके पास मोबाइल नंबर है तो Loging for Farmer पर क्लिक करें. यहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और इसके बाद Request for OTP पर क्लिक करें.
4. इसके बाद जो भी जानकारी पूछी जा रही है, उसे फिल करें.

इसे भी पढ़ें-शेयर मार्केट में गड़बड़ी को लेकर SEBI सख्त! शेयर ब्रोकर्स को दिए ये निर्देश

इस तारीख तक करा सकते हैं बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के लिए बीमा शुरू हो गया है. खरीफ फसलों में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, अरहर, केला और मिर्च शामिल हैं. धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द और अरहर फसल के लिए राशि का 2 प्रतिशत और केला, मिर्च के लिए 5 प्रतिशत किसानों की ओर से प्रीमियम देय है. इस साल खरीफ मौसम में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago