✕

होम / यूटिलिटी / किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इन चावलों का एक्सपोर्ट टैक्स किया जीरो!

किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इन चावलों का एक्सपोर्ट टैक्स किया जीरो!

केंद्र सरकार ने चावल के एक्सपोर्ट टैक्स को जीरो कर दिया है. पिछले महीने टैक्स को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार ने उसने चावल (Uncooked Rice) के एक्सपोर्ट को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. दरअसस, दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने उसने चावल के एक्सपोर्ट टैक्स को जीरो करके किसानों को बड़ी राहत दे दी है. इसका मतलब ये है कि अब इस चावल पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इससे पहले उसने चावल के एक्सपोर्ट पर 10 प्रतिशत टैक्स लगता था. बता दें, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया के सबसे बड़े अनाज निर्यातक देश अमेरिका में भंडार बढ़ गया है. साथ ही देश में मानसून के बाद बंपर फसल होने की संभावना है. 

इन चावलों का एक्सपोर्ट टैक्स हुआ जीरो
वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार उसना चावल, भूरा चावल (Brown Rice) और धान पर निर्यात शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है. यह छूट 22 अक्टूबर से प्रभावी हो ीगई. इससे किसानों को काफी लाभ होगा. उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी. 

चुनावों में होगा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शुल्क कटौती पर निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल गई है, बशर्ते कि इससे कोई राजनीतिक लाभ न उठाया जाए. दरअसल, झारखंड और महाराष्ट्र में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं. सरकार ने पिछले महीने गैर-बासमती सफेद चावल को एक्सपोर्ट शुल्क से छूट दे दी थी. इसके अलावा उसना चावल, भूरा चावल (ब्राउन राइस) और धान पर भी निर्यात शुल्क 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था. वहीं, अब एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बासमती चावल के न्यूनतम एक्सपोर्ट मूल्य को भी समाप्त कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फैसले से किसानों को काफी राहत मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले आए इन कारों के Limited Edition, ग्राहकों को होगा इतना फायदा


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago