✕

होम / यूटिलिटी / केदारनाथ मंदिर में पूरा हुआ सोना लगाने का काम, जानिए कितनी लगी सोने की प्‍लेटें

केदारनाथ मंदिर में पूरा हुआ सोना लगाने का काम, जानिए कितनी लगी सोने की प्‍लेटें

केदारनाथ मंदिर की चारों दीवारों पर सोने की प्‍लेटें लगाने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा था जो बुधवार को पूरा हो गया. केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में 560 सोने की प्‍लेटें लगाई गई हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्‍तराखंड स्थित बाबा शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों में सोना लगाने का काम पूरा हो गया है. मंदिर के गर्भ गृह की दीवारें अब सोने से पट गई हैं.  दीवारों पर सोना लगाने के लिए 550 सोने की प्‍लेट्स का यूज हुआ है.  बाबा केदारनाथ धाम की दीवारों पर सोना लगाने के लिए मुंबई के एक व्‍यापारी ने सोना दान दिया है. 


चारों दीवारों पर लगाई गई हैं सोने की प्‍लेटें
केदारनाथ मंदिर की चारों दीवारों पर सोने की प्‍लेटें लगाने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा था जो बुधवार को पूरा हो गया.  मंदिर प्रशासन के अनुसार केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में 560 सोने की प्‍लेटें लगाई गई हैं.  जिसके बाद अब गर्भ गृह बेहद सुंदर दिखाई दे रहा है.  सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि केदारनाथ मंदिर काफी पुराना है ऐसे में इस पूरे काम को एएसआई के दो विशेषज्ञों की मौजूदगी में किया गया.  जिससे मंदिर को किसी तरह का कोई नुकसान न हो. 


बद्रीनाथ और केदारनाथ का हुआ है सौंदर्यीकरण
मुंबई के एक व्‍यापारी की मदद से ये काम पूरा हुआ है, जिसमें पीएम मोदी के दोनों मंदिरों में दौरे से पहले यहां के गर्भगृहों का आईआईटी रूड़की, एएसआई और भारतीय प्रोद्योगिकी संस्‍थान की टीम ने दो दिनों तक इन दोनों मंदिरों का दौरा किया था.  उनकी क्‍लीयरेंस मिलने के बाद ही इस काम को किया गया है. 


कई लोगों ने किया था इसका विरोध
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्‍वर्ण लगाने के प्रकल्‍प का कई लोगों ने विरोध किया था.  इस साल जुलाई के आखिरी सप्‍ताह में महाराष्‍ट्र के कारोबारी के आगृह पर इस काम को शुरु करने के लिए मंदिर समिति ने राज्‍य सरकार से अनुमति मांगी थी.  जिसके बाद सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद इस काम को 19 कारीगरों की मदद से पूरा कर लिया गया, लेकिन श्रद्धालु इस मंदिर में अगले साल से इसका दीदार कर पाएंगें. 


कल बंद हो रहे हैं बाबा केदार के कपाट
कल भैया दूज के दिन बाबा केदारनाथ के कपाट बंद हो रहे हैं.  अब 6 महीने के प्रवास के बाद बाबा के कपाट एक बार फिर मई महीने में खुलेंगें.  कल पूरे विधि-विधान के साथ कपाट बंद करने की रस्‍म को निभाया जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago