✕

होम / यूटिलिटी / दिवाली से ठीक एक दिन पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इतना बढ़ाया गया DA

दिवाली से ठीक एक दिन पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इतना बढ़ाया गया DA

केंद्र सरकार द्वारा पिछले महीने ही केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38% कर दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: किसी भी कर्मचारी के लिए इससे बड़ा गिफ्ट क्या हो सकता है कि दिवाली से ठीक एक दिन पहले उनका DA बढ़ा दिया जाए. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने राज्य के कर्मचारियों को यह गिफ्ट दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने 23 अक्टूबर की सुबह ट्वीट कर राज्य कर्मचारियों को यह खुशखबरी दी है.

असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट में क्या लिखा
बिस्वा ने अपने ट्वीट में लिखा, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी और इस महीने के सैलरी में जुड़कर मिलेगी. उम्मीद है कि इससे उत्सव का उत्साह और बढ़ेगा. साथ ही मेरी ओर से दीपावली की शुभ और मंगलमयी शुभकामनाएं!"

 

केंद्र सरकार ने भी 4 प्रतिशत बढ़ाया है DA
केंद्र सरकार द्वारा पिछले महीने ही केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38% कर दिया गया. इसके बाद से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के DA में इजाफा किया है. पंजाब और हरियाणा सरकार ने 6-6 प्रतिशत, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 4 प्रतिशत, झारखंड सरकार ने 4  प्रतिशत, ओडिशा सरकार ने 3 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी की है. 

उत्तर प्रदेश सरकार का 'दिवाली गिफ्ट'
कुछ दिन पलहे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता प्रतिशत बढ़ाया है. इस बढ़ोतरी के साथ अब उनका DA 34 परसेंट से बढ़कर 38 परसेंट हो गया है. इतना ही नहीं, ये महंगाई भत्ता जुलाई 2022 से प्रभावी माना गया है, यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर यानी तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. मतलब दिवाली में एक मोटी रकम राज्य के कर्मचारियों के खाते में आने वाली है.

दिवाली बोनस का भी ऐलान
खुशखबरी यहीं नहीं खत्म होती है. अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता तो आएगा ही, साथ ही सीएम योगी ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने का भी ऐलान किया है. राज्य कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस देने का फैसला किया गया है.

18 लाख सरकारी कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को फायदा
उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के कर्मचारियों और शिक्षकों सहित 18 लाख सरकारी कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को होगा. इस बार का महंगाई भत्ता इसलिये भी खास है क्योंकि 2020 में कोविड महामारी की वजह से महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया था. सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में बदलाव करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago