✕

होम / यूटिलिटी / दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंख और कान बनकर पाएं 50 हजार रुपये का इनाम, जानिए कैसे?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंख और कान बनकर पाएं 50 हजार रुपये का इनाम, जानिए कैसे?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 1 सितंबर को एक ऐप लॉन्च करने वाली है. इस ऐप के जरिए आप लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की फोटो और वीडियो बनाकर उसे रिपोर्ट कर पाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अक्सर आप सड़क पर चलते हुए लोगों को बिना किसी डर के ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए देखते होंगे. ऐसे लोग कई बार खुद के साथ दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा बन जाते हैं. इन्हीं लोगों पर लगाम कसने के लिए दिल्ली पुलिस अपने Traffic Sentinel ऐप को अपग्रेड करके एक नया ऐप लॉन्च करने जा रही है. अब पुलिस जनता की मदद से देश की राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों (Traffic Rules) तोड़ने वालों पर हर वक्त पेनी नजर रहेगी. अगर आपको भी कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियम तोड़ता दिखे तो उसकी फोटो-वीडियो इस ऐप पर डालकर रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको इनाम भी मिलेगा. तो चलिए जानते हैं आप इस ऐप का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

ऐसे मिलेगा इनाम
दिल्ली पुलिस रविवार यानी 1 सितंबर 2024 को अपने Traffic Sentinel ऐप को अपग्रेड करके Traffic Prahari ऐप कर रही है और इस ऐप में अब लोगों की सुविधा के लिए कई नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है. ऐप की मदद से लोग अपने आसपास जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन लोगों की फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर इस ऐप के जरिए रिपोर्ट कर पाएंगे. इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखना है और इस काम में अब आप भी दिल्ली पुलिस की मदद कर पैसे कमा सकते हैं. 

इतना मिलेगा ईनाम
दिल्ली पुलिस हर महीने सिर्फ टॉप 4 परफॉर्मर को ही इनाम देगी. इन लोगों का चयन इस आधार पर किया जाएगा कि इन लोगों ने ऐप में कितने प्वाइंट्स कमाए हैं. इनाम को चार कैटेगरी में बांटा गया है, जो व्यक्ति टॉप पर होगा उन्हें 50 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये, तीसरे स्था पर 15 हजार रुपये और चौथे स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. ऐप री-लॉन्च होने के बाद दिल्ली पुलिस अक्टूबर में पहले मंथली इनाम देने की योजन बना रही है. 

ऐसे कर पाएंगे ऐप का इस्तेमाल
1. सबसे पहले मोबाइल ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा, फर्स्ट टाइम यूजर्स को मोबाइल नंबर के जरिए ऐप पर रजिस्टर करना होगा. 
2. ऐप पर रजिस्टर करने के बाद आप ऐप के जरिए उन लोगों की फोटो या वीडियो बनाकर रिपोर्ट कर पाएंगे जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.
3. फोटो-वीडियो पोस्ट करने के अलावा आपको कुछ बेसिक जानकारी जैसे टाइम, डेट, जगह और व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर यानी वाहन का नंबर और किस नियम को तोड़ा गया है, ये सभी जानकारी देनी होगी. 
4. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास रिपोर्ट किए गए केस को अप्रूव या रिजेक्ट करने की ऑथोरिटी होगी.

इसे भी पढ़ें-डिपॉजिट बढ़ाने के लिए SBI ने बनाई योजना, ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा...


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago