✕

होम / यूटिलिटी / आम जनता को मिली राहत, थोक बाजार में भी घटी कीमतें, अगस्त में इतनी नीचे आई महंगाई

आम जनता को मिली राहत, थोक बाजार में भी घटी कीमतें, अगस्त में इतनी नीचे आई महंगाई

देश में महंगाई का स्तर लगातार नीचे आ रहा है. सिर्फ रिटेल मार्केट में ही नहीं बल्कि होल सेल यानी थोक बाजार में भी महंगाई नीचे आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर थोक महंगाई दर अगस्त में 1.31 फीसदी रही है जबकि जुलाई में यह 2.04 फीसदी पर थी. यह महंगाई दर पिछले 4 महीने में सबसे कम है. कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए और इसके अनुसार मुख्य रूप से खाद्य महंगाई दर में कमी के चलते इस बार थोक महंगाई दर में गिरावट देखी गई है. अगस्त में खाद्य महंगाई (Food Price Inflation) 3.11 फीसदी रही है. जुलाई में यह 3.45 फीसदी थी. यह कमी खाने-पीने की चीजों और बनाए जाने वाले प्रोडक्ट के दाम में आई कटौती की वजह से दिखाई पड़ रही है.

खाद्य महंगाई दर या फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर

फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर देखें तो अनाज के दाम में 8.44 फीसदी, धान के भाव में 9.12 फीसदी और दालों की कीमतों में 18.57 फीसदी गिरावट आई है. हालांकि प्याज की कीमत में थोड़ी ज्यादा गिरावट देखी गई और अगस्त में इसकी थोक महंगाई दर में 65.75 फीसदी की गिरावट आई. महंगाई दर में इतनी कमी के बावजूद इसकी महंगाई दर ज्यादा देखी गई लेकिन दूसरी ओर अगस्त महीने में आलू की थोक महंगाई दर में 77.96 फीसदी की बंपर तेजी देखी गई. वहीं फलों के दाम में 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी तेजी देखी गई.

थोक महंगाई दर के घटने के खास कारण जानें

सब्जियों, खाद्य पदार्थों और फ्यूल के सस्ते होने से थोक महंगाई दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई और अगस्त में यह 1.31 फीसदी रही. थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित थोक महंगाई दर में जुलाई में 2.04 फीसदी थी जबकि एक साल पहले अगस्त 2023 में यह -0.46 फीसदी रही थी यानी शून्य से नीचे चली गई थी. फ्यूल और पावर सेगमेंट में थोक महंगाई दर अगस्त में 0.67 फीसदी रही जो जुलाई में 1.72 फीसदी पर रही थी. यानी इस सेगमेंट की थोक महंगाई खासी नीचे गई है.

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने क्या कहा?

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि अगस्त 2024 में खाने-पीने के सामान, प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के अलावा मैन्यूफैक्चरिंग, क्लोथ मैन्यूफैक्चरिंग और मशीनरी-इक्विपमेंट आदि की मैन्यूफैक्चरिंग कीमतों में इजाफा देखा गया है. पिछले हफ्ते सब्जियों की बढ़ती कीमतों के कारण अगस्त में रिटेल महंगाई दर 3.65 फीसदी रही जबकि जुलाई में सीपीआई इंफ्लेशन 3.60 फीसदी पर रही थी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago