✕

होम / यूटिलिटी / आज से अगले तीन दिनों तक इंडिया गेट पर देखिए लेजर शो

आज से अगले तीन दिनों तक इंडिया गेट पर देखिए लेजर शो

आज से इंडिया गेट पर अगले तीन दिनों के लिए लेज़र शो का आयोजन किया जा रहा है. इस लेज़र शो के जरिए महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संघर्ष को दिखाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इंडिया गेट सेंट्रल विस्‍टा के उद्घाटन के बाद अगर आप वहां जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज से वहां पर अगले तीन दिनों के लिए लेज़र शो का आयोजन किया जा रहा है. इस लेज़र शो के जरिए महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के संघर्ष को दिखाया जाएगा. इंडिया गेट पर कल ही पीएम मोदी ने उनकी 28 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया है. 

कब होगा लेज़र  शो 
कल उद्घाटन के बाद दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में कईं बातों का जिक्र किया था. उसी दौरान पीएम मोदी ने ये भी बताया था कि आज शुक्रवार से लेकर अगले तीन दिन तक लेज़र शो का आयोजन किया जाएगा. ये पूरी तरह से नि:शुल्‍क होगा. सूर्यास्‍त के बाद इस लेज़र शो का आयोजन किया जाएगा. लेज़र शो में सुभाष बाबू के जीवन के संघर्ष को दिखाया जाएगा.


आज से आम लोगों के लिए खुल रहा है इंडिया गेट 
सेंट्रल विस्‍टा के उद्घाटन के बाद आज से इंडिया गेट के परिसर को आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा.  जिसके बाद आप वहां जाकर नए सेंट्रल विस्‍टा को देख सकते हैं.  लोगों को लाने ले जाने के लिए दिल्‍ली मेट्रो की ओर से फीडर बसों का आयोजन किया गया है. जो आपको भैरों रोड के पास से मिलेंगी.  ये बसें आपको इंडिया गेट के पास सी हैक्‍सॉगन प्‍वाइंट तक लेकर जाएंगी.  दिल्‍ली मेट्रो ने इसके लिए 6 फीडर बसें लगाईं हैं जो अगले एक सप्‍ताह तक लोगों को लाने ले जाने का काम करेंगी. 
 
क्‍या-क्‍या बना है सेंट्रल विस्‍टा में
सेंट्रल विस्‍टा में इंडिया गेट के पीछे जहां कभी किंग जार्ज पंचम की मूर्ति हुआ करती थी वहां सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा लगाई गई है.  इसके अतरिक्‍त पूरे इंडिया गेट परिसर से लेकर राष्‍ट्रपति भवन तक के इलाके को पूरी तरह से पुनर्विकसित किया गया है. जिसमें 16 किलोमीटर का वॉक वे और बैठने के लिए नए स्‍ट्रीट फर्नीचर को डेवलप किया गया है. यही नहीं इंडिया गेट से लेकर राष्‍ट्रपति भवन तक बनी नई नहर जिसमें कभी बोटिंग हुआ करती थी उन्‍हें भी पुनिर्विकसित किया गया है. जो अब पहले से ज्‍यादा भव्‍य दिख रही है. उनमें शानदार फाउंटेन लगाया गया है.  


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago