✕

होम / यूटिलिटी / आज से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आपको इस तरह करेंगे प्रभावित

आज से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आपको इस तरह करेंगे प्रभावित

एक अक्टूबर से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपको सीधे प्रभावित करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सितंबर पीछे छूट गया है और आज से अक्टूबर शुरू हो गया है. आज यानी 1 अक्टूबर से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो किसी न किसी तरह से आपको प्रभावित करेंगे. फिर चाहे वो अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) और डेबिट-क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव हों या गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी. चलिए ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों पर नज़र डालते हैं.

भुगतान की नई व्यवस्था 
ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए आज से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल रहे हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशानुसार कार्ड से भुगतान के लिए एक अक्टूबर से टोकन व्यवस्था लागू हो जाएगी. इसके बाद मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे ग्राहकों की कार्ड से जुड़ी जानकारी को अपने यहां सुरक्षित नहीं कर सकेंगे. नई व्यवस्था के तहत ट्रांजेक्शन के दौरान एक टोकन जनरेट होगा और उसी से पेमेंट हो सकेगा. उम्मीद है कि इससे पहले की तुलना में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करना अधिक सुरक्षित हो जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि कार्ड के बदले टोकन से पेमेंट की व्यवस्था लागू होने के बाद धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी.

अटल पेंशन योजना
इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले आज से अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे. इससे पहले, 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक सरकार की इस पेंशन योजना का हिस्सा बन सकता था, भले ही वह इनकम टैक्स के दायरे में आता हो या नहीं. इस योजना के तहत हर महीने पांच हजार रुपए तक की पेंशन मिलती है. हाल ही में सरकार ने योजना के नियमों में बदलाव किया है.

नॉमिनेशन डिटेल ज़रूरी
एक अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक घोषणापत्र भरना होगा, जिसमें उन्हें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी. बाजार नियामक सेबी के नए नियमों के तहत यह व्यवस्था लागू की जाएगी. लिहाजा, अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो इसका ध्यान जरूर रखें.

डीमैट खाता में दोहरा सत्यापन
SEBI ने डीमैट खाताधारकों की सुरक्षा के लिए दोहरा सत्यापन ज़रूरी कर दिया है. यह नियम आज से लागू हो जाएगा, यानी दोहरा सत्यापन के बाद ही डीमैट खाताधारक लॉग-इन कर पाएंगे. सरकार ने यह कदम डीमैट खातों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उठाया है. जो लोग पहले से ही दोहरा सत्यापन कर रहे हैं, उन्हें कुछ करने की ज़रूरत नहीं है.  

अब पहले से ज्यादा कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्सवैगन की कारें आज से महंगी होने जा रही हैं. कंपनी ने हाल में बताया था कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के चलते उसने अपनी सभी गाड़ियों की कीमत एक अक्टूबर से दो फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. बता दें कि फॉक्सवैगन भारत में अभी चार मॉडल्स की बिक्री करती है. इनमें दो सिडान और दो SUV कार शामिल हैं.

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आज से दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू हो जाएगा. इसके तहत उन सभी कार्यों पर रोक लगाई जाएगी, जो प्रदूषण बढ़ाने में सहायक हैं. इसके अलावा, दिल्ली में फ्री बिजली की सुविधा का लाभ उठाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है, जो आज से लागू हो जाएगा. अब सब्सिडी के लिए अप्लाई करने वाले उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago