✕

होम / यूटिलिटी / शुरू हुआ फूड फेस्टिवल, खाने के हैं शौकीन तो भला ये मौका कैसे छोड़ सकते हैं?

शुरू हुआ फूड फेस्टिवल, खाने के हैं शौकीन तो भला ये मौका कैसे छोड़ सकते हैं?

होटल जेपी पैलेस मनाया जा रहा है जश्न-ए अवध फूड फेस्टिवल. एक ही छत के नीचे मिलेगा पूरे देश के अलग अलग व्यंजनों का स्वाद.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: ताजनगरी के फतेहाबाद रोड पर स्थित फाइव स्टार होटल जेपी पैलेस में 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल की शुरुआत हुई. इस फूड फेस्टिवल को जश्न-ए-अवध नाम दिया गया है. यह फूड फेस्टिवल 18 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक होटल जेपी पैलेस के पत्रा रेस्टोरेंट में चलेगा. वही होटल के पत्रा रेस्टोरेंट को जश्न-ए-अवध की थीम पर सजाया गया है.

अलग-अलग व्यंजन का स्वाद एक छत के नीचे
होटल जेपी पैलेस के ऑपरेशन वाइस प्रेसिडेंट हरी सुकुमार ने जानकारी देते हुए बताया, "ताजनगरी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी ताजमहल के साथ अन्य इमरातों का दीदार करने के लिए आते हैं. हमारा मकसद रहता है कि सैलानियों के साथ ही शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे पूरे देश के अलग-अलग व्यंजन का स्वाद हम दे सके. इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे होटल में मेहमानों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ नया किया जाता रहा है."

जश्न-ए-अवध फूड फेस्टिवल
उन्होंने बताया कि इस बार होटल में जश्न-ए-अवध फूड फेस्टिवल की शुरुआत की गई है. यह फूड फेस्टिवल पूरी तरह से लखनवी थीम पर होगा. 18 अगस्त से 28 अगस्त तक होटल के पत्रा रेस्टोरेंट में यह फूड फेस्टिवल चलेगा. इस फूड फेस्टिवल के स्पेशल मास्टर शेफ नौशाद और शेफ परवेज को बुलाया गया है.

अवध की नवाबी रसोई
मास्टर शेफ नौशाद ने बताया कि इस होटल में आने वाले मेहमानों को इस  फूड फेस्टिवल में शाकाहारी और मांसाहरी दोनों प्रकार के भोजन मिलेंगे. इसमें मुख्य रूप से अवध की नवाबी रसोई से प्रमाणिक कबाब और कोरमा होगा. इसी के साथ ही फूड फेस्टिवल में आने वाले मेहमानों को शानदार गलौटी कबाब, काकोरी, शामी कबाब, कोरमा, असली शीरमाल, गिलाफी कुलचा परोसा जाएगा.

खाना बनाने का अनूठा तरीका
आपको बता दें कि होटल जेपी पैलेस के पत्रा रेस्टोरेंट में अमृतसर से लाहौर तक के भारतीय व्यंजन हर समय उपलब्ध रहते हैं. वही रेस्त्रां के अलग अलग पात्र या बर्तन खाना बनाने के अनूठे तरीके को भी निर्धारित करते हैं. वहीं, फूड फेस्टिवल के दौरान रेस्टोरेंट में जाने माने गायकों द्वारा लाइव प्रस्तुति भी की जायेगी.

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago