✕

होम / यूटिलिटी / इस देश में घूमना चाहते हैं? सभी को Free में मिलने वाला है Air Ticket

इस देश में घूमना चाहते हैं? सभी को Free में मिलने वाला है Air Ticket

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नई योजना के अंतर्गत हवाई अड्डा प्राधिकरण हांगकांग ने 5 लाख मुफ्त हवाई टिकट देने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कोरोना काल खत्म हो चुका है और टूरिज्म समेत अन्य चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं. पर टूरिज्म सेक्टर में हांगकांग के लिए स्थिति पहले जैसी नहीं है. कोरोना काल के पहले हांगकांग में टूरिस्टों का तांता लगा रहता था, लेकिन कोविड का बुरा दौर समाप्त होने के बाद भी यहां टूरिज्म की स्थिति सुधर नहीं रही. इससे देश को काफी नुकसान हो रहा है. देश की सरकार भी इसे बड़े संकट के रूप में देख रही है, इसलिए इससे बाहर निकलने के लिए एक नई योजना बनाई है.

हवाई अड्डा प्राधिकरण हांगकांग ने किया फैसला
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नई योजना के अंतर्गत हवाई अड्डा प्राधिकरण हांगकांग ने 5 लाख मुफ्त हवाई टिकट देने का फैसला किया है. ये मुफ्त टिकट लोगों को अगले साल यानी 2023 से बांटे जाएंगे. इन 5 लाख टिकटों की कीमत लगभग 254.8 मिलियन डॉलर (लगभग 2099 करोड़ रुपये) होगी. बता दें कि विमानन उद्योग की सहायता के लिए हांगकांग की सरकार ने घरेलू एयरलाइंस से राहत पैकेज के तौर पर हवाई टिकट खरीद लिए थे. अब वहां कोविड-19 काल में लागू किए गए सख्त नियमों को वापस ले लिया गया है, जिसके बाद अब टूरिस्ट्स को फिर से बुलाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी मद्देनजर ये 5 लाख टिकट मुफ्त में बांटे जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में टूरिस्ट्स हांगकांग विजिट पर आ सकें.

बाहरी लोगों के लिए काफी सख्त थे नियम
कोविड-19 काल में हांगकांग में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काफी सख्त नियम थे, जिसके अंतर्गत यात्रियों को अपने खर्च पर कम से कम 21 दिन होटल के एक कमरे में रहना पड़ता था. बाद में इसे घटाकर सात दिन कर दिया गया और फिर तीन दिन. इस रूल को 26 सितंबर को खत्म कर दिया गया, लेकिन बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव RTPCR टेस्ट जरूरी है. नियम में ढील देते ही एयरलाइंस की तरफ से भी यात्रियों को लुभावने ऑफर्स दिए जाने लगे, जिससे उनका व्यापार पटरी पर लौट सके. इसमें सरकार भी उनकी पूरी तरह मदद कर रही है.

AirAsia ने भी निकाला था ऑफर
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही AirAsia ने भी यात्रियों के लिए '50 लाख फ्री सीट' वाला धमाकेदार ऑफर पेश किया था. एयरलाइंस के मुताबिक इस ऑफर के अंतर्गत 50 लाख सीट्स के लिए विमानन कंपनी ने कोई किराया नहीं वसूला. ये ऑफर 25 सितंबर तक ही था. यानी जिन्होंने 25 सितंबर तक टिकट बुक किया था, उन्हें ही यह ऑफर दिया गया. ऑफर की शुरुआत 19 सितंबर से शुरू हुई थी.

इस धमाकेदार ऑफर के जरिए टिकट बुक करने वाले यात्री 1 जनवरी, 2023 से 28 अक्टूबर, 2023 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं. यानी जिन्हें 31 दिसंबर, 2022 तक यात्रा करनी है, उन्हें यह ऑफर नहीं दिया गया. यह फ्री सीट ऑफर के लिए सबसे जरूरी नियम था.

VIDEO : जिस देश में फैमिली ऑफिस खोल रहे हैं मुकेश अंबानी, जानें क्यों है वो अमीरों का फेवरेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago