✕

होम / यूटिलिटी / ITR फाइल करने के लिए बचे हैं कुछ घंटे, जुर्माने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

ITR फाइल करने के लिए बचे हैं कुछ घंटे, जुर्माने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

अगर आप एक टैक्सपेयर हैं तो जुर्माना और जेल जाने से बचने के लिए अभी रिटर्न को फाइल कर दें. इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख है. अभी तक सरकार द्वारा रिटर्न भरने की डेडलाइन में इजाफा नहीं किया गया है. ऐसे में अगर आप एक टैक्सपेयर हैं तो जुर्माना और जेल जाने से बचने के लिए अभी रिटर्न को फाइल कर दें. इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. अगर आप आज भी ITR फाइल नहीं करते हैं तो कल से 31 दिसंबर तक आपको इसके लिए 5 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा. सैलरीड कर्मचारियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) के लिए AY 2022-23 का आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. 

सीए या फिर वकील से भरवाएं रिटर्न

अगर आपको अकाउंट्स या फिर टैक्स की ज्यादा जानकारी नहीं है तो फिर किसी सीए या फिर इनकम टैक्स के वकील के जरिए अपना रिटर्न फाइल करवाएं. इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है. आज वैसे भी रविवार है और ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है, इसलिए रिटर्न फाइल कराना जरूरी है. अगर आप नहीं जा पा रहे हैं तो बैंकों ने भी रिटर्न फाइल करने की सुविधा अपने ऐप या फिर वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए दे रखी है, उसका फायदा उठा सकते हैं. आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के YONO ऐप के जरिए भी मदद ले सकते हैं.

यहां मिलेगी यह सुविधा

SBI ने अपने सोशल मीडिया पर बताया है कि YONO SBI के जरिए Tax2win पर TAX एक्सपर्ट से मिलें. एक्सपर्ट की मदद से खुद टैक्स फाइलिंग करने पर बचत भी कर सकते हैं. ITR फाइल करने के लिए जो जरूरी डॉक्युमेंट चाहिए उसमें पैन कार्ड, फॉर्म 16, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, टैक्स सेविंग के लिए इन्वेस्टमेंट प्रूफ की जरूरत होगी. इसके अलावा इंटरेस्ट इनकम सर्टिफिकेट भी देने होंगे. 

5 करोड़ से अधिक लोगों ने फाइल किया आईटीआर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक 30 जुलाई की रात 8.36 बजे तक 5 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए जा चुके हैं. आज ITR फाइलिंग का आखिरी मौका है, ऐसे में कुल आईटीआर दाखिल संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. अंतिम तारीख आगे बढ़ाए जाने को लेकर अब तक सरकार ने कुछ भी नहीं कहा है. बता दें कि सरकार ने पहले ही साफ संकेत दे दिए थे कि ITR फाइलिंग की तारीख आगे बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है. अब तक जितने आईटीआर दाखिल हो चुके हैं उसे देखकर नहीं लगता कि अंतिम तारीख आगे बढ़ सकती है.

इतना लग सकता है जुर्माना

अंतिम तिथि तक आईटीआर दाखिल करने में विफल रहने पर, आयकर विभाग टैक्सपेयर की वास्तविक आय पर 50 फीसदी से 200 फीसदी का जुर्माना लगा सकता है. मौजूदा आयकर नियमों में न्यूनतम 6 महीने की कैद और अधिकतम 7 साल की कैद की सजा का प्रावधान है. ऐसा नहीं है कि विभाग आईटीआर दाखिल करने में विफलता के प्रत्येक मामले में आपके खिलाफ मुकदमा चला सकता है. आय विभाग केवल तभी मुकदमा चला सकता है, जब कर की राशि ₹10,000 से अधिक हो.

कुछ लॉस नहीं कर पाएंगे कैरी फॉर्वर्ड

समय पर रिटर्न फाइल नहीं करने या देर से रिटर्न दाखिल करने का एक और खामियाजा यह है कि टैक्‍सपेयर कुछ लॉस को भविष्‍य के लिए इनकम के खिलाफ सेटऑफ के लिए आगे नहीं बढ़ा सकता है. इसमें कैपिटल गेन के अंतर्गत होने वाला नुकसान, बिजनेस या प्रोफेशन से गेन के अंतर्गत लॉस शामिल है. अगर आप आगे होने वाले लाभ से अपने पिछले नुकसान को सेट-ऑफ करना चाहते है, तो समय पर अपना रिटर्न दाखिल करें और इसका लाभ उठाएं. 

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

59 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

51 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago