✕

होम / यूटिलिटी / EPFO करने जा रहा है ये बड़ा काम, इससे होगी ऐसे लोगों की भी बल्ले-बल्ले

EPFO करने जा रहा है ये बड़ा काम, इससे होगी ऐसे लोगों की भी बल्ले-बल्ले

सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ, ईपीएफ और मिसलेनियस प्रोविजंस एक्ट 1952 में जारी नियमों में परिवर्तन कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः एक कर्मचारी वाली कंपनी हो या फिर ऐसी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी,जिनकी सैलरी 15 हजार से कम होती है, उनको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का लाभ नहीं मिल पाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों को ईपीएफओ से जुड़ने के लिए एक निश्चित (20 से अधिक) कर्मचारियों की संख्या और सैलरी 15 हजार से अधिक होनी चाहिए का नियम कई सालों से चला आ रहा है. अब इस लिमिट में बदलाव करने की तैयारी चल रही है. फिलहाल देश भर में 55 मिलियन से अधिक ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स हैं. 

नियमों में जल्द हो सकता है बदलाव

सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ, ईपीएफ और मिसलेनियस प्रोविजंस एक्ट 1952 में जारी नियमों में परिवर्तन कर सकती है. इससे ईपीएफओ का दायरा बढ़ जाएगा और ऐसे कर्मचारी भी पेंशन स्कीम से जुड़ जाएंगे जो अभी तक इस नियम के चलते वंचित हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जल्द होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में इस बात का प्रस्ताव रखवा कर पास करवाया जाएगा और फिर इसे श्रम मंत्रालय, कानून मंत्रालय के पास विचार के लिए भेजा जाएगा. 

खुद का बिजनेस करने वाले भी आएंगे दायरे में

हर सैलरी वर्ग के कर्मचारियों को ईपीएफओ की पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए नियमों में परिवर्तन किय जा रहा है. जिसके लिए 15000 सैलरी की बाध्यता को समाप्त करने पर जोर है. इसके साथ ही खुद का व्यवसाय या स्वरोजगार करने वालों को भी स्कीम के दायरे में लाने की सहूलिय दी जाएगी. साथ ही कंपनियों पर लगी 20 कर्मचारियों से अधिक संख्या की लिमिट को भी खत्म किया जाएगा.

राज्यों को भी भेजा जाएगा प्रस्ताव

जल्द ही अन्य स्टेकहोल्डर्स और राज्यों को भी यह प्रस्ताव भेजकर उनके भी विचार समाहित किए जाएंगे. ईपीएफओ इस बदलाव को जल्द से जल्द लागू करने के पक्ष में हैं. इससे ईपीएफओ की इक्विटी निवेश की संभावनाएं को भी बल मिलेगा.

VIDEO: कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

39 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

13 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

26 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago