✕

होम / यूटिलिटी / EPFO ने आसान की PF ट्रांसफर प्रक्रिया, करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

EPFO ने आसान की PF ट्रांसफर प्रक्रिया, करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

EPFO द्वारा किए गए ये बदलाव न सिर्फ PF ट्रांसफर को सरल बनाएंगे, बल्कि प्रोसेस की पारदर्शिता, स्पीड और सुरक्षा में भी बड़ा सुधार लाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरी बदलने वालों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. अब नौकरी बदलने पर प्रोविडेंट फंड (PF) का ट्रांसफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. EPFO ने PF ट्रांसफर के लिए जरूरी फॉर्म 13 में तकनीकी बदलाव कर दिए हैं, जिससे अब ट्रांसफर के लिए नियोक्ता (Employer) की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी. इस बदलाव से करीब 1.25 करोड़ कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा.

अब ऑटोमैटिक होगा PF ट्रांसफर

अब तक PF की रकम ट्रांसफर करने के लिए दो EPF ऑफिस सोर्स और डेस्टिनेशन की भूमिका जरूरी होती थी. लेकिन EPFO ने ट्रांसफर प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए फॉर्म 13 के सॉफ्टवेयर में संशोधन किया है. अब केवल सोर्स ऑफिस से क्लेम मंजूर होने के बाद रकम स्वचालित रूप से मेंबर के नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगी. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि हर साल होने वाले करीब 9,000 करोड़ रुपये के ट्रांसफर भी बिना किसी देरी के पूरे हो सकेंगे.

टैक्सेशन में पारदर्शिता, TDS गणना होगी सटीक

EPFO के मुताबिक अब PF राशि के टैक्सेबल और नॉन-टैक्सेबल हिस्सों को अलग-अलग दर्ज किया जाएगा. इससे टैक्स योग्य PF ब्याज पर सटीक TDS की गणना करना आसान हो जाएगा. यह पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक और अहम कदम है.

UAN जनरेशन अब बिना आधार सीडिंग के संभव

EPFO ने उन मामलों में UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) के बल्क जेनरेशन की अनुमति दी है, जहां जमा राशि EPFO को ट्रांसफर की जा रही है, जैसे कि एग्जेम्प्टेड पीएफ ट्रस्ट्स द्वारा राशि लौटाना या न्यायिक कार्यवाहियों के तहत पिछला अंशदान जमा होना. अब मेंबर की आईडी और अन्य जानकारियों के आधार पर UAN बिना आधार लिंकिंग के भी जेनरेट हो सकेगा. हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ये UAN तब तक फ्रीज रहेंगे जब तक आधार सीडिंग पूरी नहीं होती.

ESIC में भी बढ़ रहा है रजिस्ट्रेशन

इसी बीच, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से फरवरी 2025 में 15.43 लाख नए सदस्य जुड़े हैं. इस दौरान 23,526 नए प्रतिष्ठान ESIC के दायरे में आए. 25 साल से कम उम्र के 7.36 लाख नए मेंबर्स जुड़े, जो कुल में 47.7% हैं. साथ ही, महिलाओं का नेट एनरोलमेंट 3.35 लाख रहा, जो महिला कार्यबल की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.


टैग्स   EPFO ​​contribution
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

43 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago