होम / यूटिलिटी / EPFO ने फिर आगे बढ़ाई UAN ऐक्टिवेशन की डेडलाइन, कैसे करें, क्या हैं फायदे? जानें सबकुछ

EPFO ने फिर आगे बढ़ाई UAN ऐक्टिवेशन की डेडलाइन, कैसे करें, क्या हैं फायदे? जानें सबकुछ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकारीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, ईपीएफओ ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक (Aadhaar Link) करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है और अब ये जरूरी काम अगले महीने 15 मार्च 2025 तक किया जा सकेगा. यूएएन एक्टिवेट करने के कई फायदे हैं और ये काम करके EPFO की सभी ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया अलर्ट

EPFO के आधिकारिक ट्विटर (अब X) अकाउंट पर मंगलवार को इस संबंध में एक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर की गई है. इसमें बताया गया है कि UAN एक्टिवेशन और आधार सीडिंग करने के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी को समाप्त हो गई थी, लेकिन इसे एक बार फिर 15 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस पोस्ट में लिखा गया है, 'कहीं भूल न जाना...', ऐसे में इस डेडलाइन के और आगे बढ़ने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है. इसलिए जरूरी है कि बिना लास्ट डेट का इंतजार किए ये काम फटाफट निपटा लिया जाए.

UAN एक्टिवेशन क्यों है जरूरी?

गौरतलब है कि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN एक 12 अंकों का होता है और इसके जरिए कर्मचारी अपने PF खाते से जुड़ी हर जानकारी को ट्रैक कर सकते हैं. इसका एक्टिवेट होना जरूरी है, क्योंकि ऐसा होने पर ही कर्मचारी EPFO Online Services का फायदा उठा सकते हैं. इसमें पीएफ खाते की जानकारी से लेकर अपनी पासबुक डाउनलोड करना तक शामिल है. इसके अलाना पीएफ खाते में जमा पैसे का विड्रॉल या PF ट्रांसफर के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
UAN नंबर एक्टिवेशन और आधार को बैंक खाते से लिंक करने के बाद कर्मचारी रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (ELI Scheme) के लाभ भी उठा सकते हैं. बता दें इस योजना के तहत, सरकार नए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई लाभ फायदे देती है, जिसमें इंसेंटिव भी शामिल है.

ऐसे फटाफट करें UAN एक्टिवेट?

• EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं.
• अब स्क्रीन पर बायीं ओर सर्विसेज सेक्शन में For Employees पर क्लिक करें.
• इसके बाद पेज पर नजर आ रहे मेंबर यूएएन ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें.
• नए पेज पर इंपोर्टेंट लिंक में दिख रहे Activate UAN पर क्लिक करें.
• अब 12 अंकों का UAN, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें.
• डिक्लेयरेशन बॉक्स पर क्लिक करके Get Authorization Pin पर क्लिक करें.
• Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे भरें और सब्मिट पर क्लिक करें.
• ऐसा करने पर UAN एक्टिवेट हो जाएगा और आपके मोबाइल पर एक पासवर्ड आएगा.
• अब UAN और पासवर्ड डालने के बाद दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरकर लॉगइन करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 minutes ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

3 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

1 hour ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

3 hours ago