✕

होम / यूटिलिटी / EPFO ने जारी किया सितंबर का लेटेस्ट डेटा, जानिए कितने लोगों ने बदली नौकरियां

EPFO ने जारी किया सितंबर का लेटेस्ट डेटा, जानिए कितने लोगों ने बदली नौकरियां

EPFO के नए डाटा में महिलाओं की संख्या भी बताई गई है, जो नई मेंबर बनी हैं. इसके अलावा उम्र का डेटा भी बताया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने रविवार को पेरोल डेटा रिलीज किया, जिसके अनुसार उसने सितंबर के महीने में 16.8 लाख सब्सक्राइबर जोड़े, जो सितंबर, 2021 की तुलना में 9.14 प्रतिशत ज्यादा हैं. सितंबर में शुद्ध नामांकन पिछले वित्त वर्ष के दौरान दर्ज मासिक औसत से 21.85% अधिक है. आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2,861 नए प्रतिष्ठानों ने अपने कर्मचारियों के लिए Employees’ Provident Funds and Miscellaneous Provisions Act, 1952 का अनुपालन शुरू किया है. 

पेरोल पर कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि
EPFO ने जो डेटा रिलीज किया है, उसके अनुसार पेरोल पर रखे गए कर्मचारियों की संख्या सितंबर, 2022 के दौरान सालाना आधार पर 21.85 फीसदी ज्यादा रही. सितंबर में 16.83 लाख सब्सक्राइबर्स EPFO से जुड़े, जिनमें से लगभग 9.34 लाख नए मेंबर्स हैं. ये मेंबर्स पहली बार EPFO के दायरे में आए हैं.

 

18 साल से 21 साल के बीच के 2.94 लाख नए मेंबर्स
EPFO ने सब्सक्राइबर्स की उम्र के आंकड़े भी बताए हैं. उनके मुताबिक सितंबर में जितने सब्सक्राइबर्स EPFO के साथ जुड़े हैं, उनमें 58 प्रतिशत से ज्यादा मेंबर्स 18 साल से 25 साल के बीच के हैं. नए मेंबर्स की बात करें तो उनमें 18 साल से 21 साल के बीच के 2.94 लाख मेंबर्स हैं. 2.54 लाख मेंबर्स ऐसे हैं, जिनकी उम्र 21 से 25 साल के बीच है.

7.49 लाख लोगों ने बदली नौकरियां
EPFO ने बताया कि सितंबर में लगभग 7.49 लाख मेंबर्स ऐसे रहे, जो EPFO से बाहर हुए, पर फिर दूसरे संस्थानों के जरिए EPFO के साथ जुड़ गए. यानी ये वे लोग हैं, जिन्होंने एक संस्थान का साथ छोड़कर दूसरे संस्थान का हाथ थामा है. मंथली आधार पर बात करें तो पिछले महीने यानी अगस्त, 2022 की तुलना में सितंबर, 2022 में EPFO से निकलने वाले मेंबर्स की संख्या लगभग 9.65 फीसदी कम रही.

महिलाओं की हिस्सेदारी
आंकड़ों में ये बात भी सामने आई कि सितंबर में कुल सब्सक्राइबर्स में से 3.50 लाख महिलाएं हैं. पिछले साल के मुकाबले महिलाओं की मेंबरशिप में 6.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पिछले महीने के मुकाबले सदस्यों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है. आंकड़ों से पता चलता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा वर्ग असंगठित क्षेत्रों के मुकाबले संगठित क्षेत्रों में नौकरी करना चाहते हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में स्थायित्व के साथ-साथ हायरिंग भी हो रही है.

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

10 hours ago