✕

होम / यूटिलिटी / यूपी में लगेगा बिजली के बिल का करेंट! इतनी महंगी हो सकती है बिजली 

यूपी में लगेगा बिजली के बिल का करेंट! इतनी महंगी हो सकती है बिजली 

बिजली के दामों में अगर इजाफा होता है तो आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लग सकता है. ऐसे में सबकी नजरें अब 21 अप्रैल पर जाकर टिक गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजली देने वाली कपंनियों की ओर से बिजली के दाम बढ़ाने का प्रपोजल दिया गया है. दिए गए प्रपोजल के अनुसार बिजली के दामों में 15.85 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव दिया गया है. अगर कोई भी उपभोक्‍ता 100 यूनिट से ज्‍यादा बिजली खर्च करता है तो उपभोक्‍ता की दर में 30 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव दिया गया है. अब इन प्रस्‍तावों पर आने वाले दिनों में सुनवाई की जाएगी. 


दाम बढ़ाए जाने से पहले होती है सुनवाई 
जब कभी भी बिजली वितरण कंपनी इसी तरह से बिजली के दामों में इजाफा करने का प्रपोजल देती है तो उस पर नियामक में सुनवाई होती है. इसके तहत 10 अप्रैल को पूर्वांचल विद्युत निगम की सुनवाई वाराणसी में हो चुकी है. अब बाकी बची दो और कंपनियों की सुनवाई 21 अप्रैल को लखनऊ में होने जा रही है. निगम ने जो बिजली के दामों में इजाफे का प्रस्‍ताव दिया है उसका अभी से विरोध शुरू हो गया है. 

उपभोक्‍ताओं का कंपनियों पर है बकाया 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्‍योंकि बिजली उपभोक्‍ताओं का कंपनियों पर 25133 करोड़ रुपये का बकाया बाकी है ऐसे में इस धनराशि को बिल में समायोजित करने की मांग चल रही है. यही इस विरोध का प्रमुख कारण भी है. 

कितनी बढ़ोतरी का दिया है प्रस्‍ताव 
दिए गए प्रस्‍ताव के अनुसार घरेलू बिजली में 18.59 प्रतिशत का प्रस्‍ताव दिया गया है जबकि प्राइवेट व सरकारी संस्थान में 17.62 प्रतिशत का प्रावधान दिया गया है इसी तरह अगर आप अस्थाई कनेक्शन लेते हैं तो उसमें 18.90 प्रतिशत का प्रस्‍ताव दिया गया है. इसी तरह भारी उद्योग में 16.25 प्रतिशत, लिफ्ट इरिगेशन में 16.26 प्रतिशत और वाणिज्यिक में 11.55 प्रतिशत का प्रपोजल दिया गया है. 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहीं उत्‍तर प्रदेश राज्‍य विद्युत उपभोक्‍ता परिषद के अध्‍यक्ष एवं राज्‍य सलाहकार समिति के सदस्‍य अवधेश कुमार ने कहा कि ये प्रस्‍ताव पूरी तरह से गलत हैं. उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ता जो 100 यूनिट खर्च करते थे तो उन्‍हें 3.35 रुपये देने पड़ते हैं और अब उन्‍हें 4.35 रुपये रुपया प्रति यूनिट देना पड़ेगा. ये बढ़ोतरी करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

52 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

5 hours ago