✕

होम / बिजनेस / चीन में क्यों लुटाए अरबों रुपये, क्या भारत के दुश्मन बने Elon Musk?

चीन में क्यों लुटाए अरबों रुपये, क्या भारत के दुश्मन बने Elon Musk?

चीन दौरे के बाद टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में 37.3 बिलियन डॉलर की वृद्धि हो गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल में चीन का दौरा कर प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद एक ओर चीन ने टेस्ला पर लगाए तमाम प्रतिबंध हटा दिए. दूसरा एलन मस्क की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है. जानकारी के अनुसार चीनी सरकार ने डाटा सिक्योरिटी का हवाला देते हुए अमेरिकी ईवी कंपनी की सेल्फ-ड्राइविंग कारों के डेटा शेयरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिस कारण टेस्ला की सेल्स में काफी गिरावट देखने को मिली थी. साथ ही टेस्ला के कारोबार पर भी काफी बुरा असर देखने को मिल रहा था. 

टेस्ला के शेयरों ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
चीनी सरकार द्वारा अमेरिकी ईवी कंपनी की सेल्फ-ड्राइविंग कारों के डेटा शेयरिंग पर प्रतिबंध हटने के बाद टेस्ला के शेयरों ने बढ़ोतरी का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तक तोड़ दिया. आंकड़ों के अनुसार कंपनी के शेयर में कारोबारी सत्र के दौरान 18 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी का शेयर 15.31 फीसदी की तेजी के साथ 194.05 डॉलर पर बंद हुआ. एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में टेस्ला के शेयरों में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

एक दिन में 18.5 बिलियन डॉलर का इजाफा
टेस्ला के शेयरों में इजाफा होने के बाद एलन मस्क की दौलत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी दौलत एक झटके में फिर से 200 अरब डॉलर को पार कर गई है. 4 मार्च को आखिरी बार एलन मस्क की दौलत 200 अरब डॉलर से ज्यादा देखने को मिली थी. 5 मार्च को एलन मस्क की नेटवर्थ में 17 बिलियन डॉलर की गिरावट आ गई थी. तब से उनकी दौलत लगातार कम हो रही थी. 201.5 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ एलन मस्क जल्द ही दूसरे स्थान पर मौजूद जेफ बेजोस से आगे निकल सकते हैं. एलन मस्क पिछले हफ्ते ही मार्क जुकरबर्ग से आगे निकल गए हैं.

टेस्ला पर किस तरह के थे प्रतिबंध
चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी पर डाटा सिक्योरिटी को लेकर कई तरह के बैन लगा दिए थे. पहले ये बैन सिर्फ सैन्य इलाकों तक ही सीमित था. उसके बाद ये बैन कई सार्वजनिक स्थानों के लिए भी लगा दिया गया. इसी सिलसिले में उन्होंने अचानक चीन का दौरा कर चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की. जिसके बाद सरकार ने टेस्ला पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया. जो एलन मस्क के लिए काफी राहत की खबर है. खास बात तो ये है कि मस्क के चीन विजिट के बाद चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एंड नेशनल कंप्यूटर नेटवर्क इमरजेंसी रिस्पांस टेक्निकल टीम ने बड़ा फैसला लिया. सोमवार को टेक्निकल टीम ने डाटा सिक्योरिटी टेस्टिंग को पास करने वाली इंटेलिजेंट कनेक्टेड व्हीकल की लिस्ट में टेस्ला का भी नाम जोड़ दिया.

भारत का दौरा टालकर पहुंचे थे चीन
बता दें, एलन मस्क भारत का दौरा टालकर 28 अप्रैल को बीजिंग गएथे. उन्होंने फुल सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) शुरू करने और ड्राइविंग डेटा को अन्य देशों में भेजने पर चर्चा की. इस दौरान टेस्ला के सीईओ ने कहा कि वह चीन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. उनका यह बयान चीन में ड्राइवर अस्सिटेंस सिस्टम को लागू करने की मंजूरी और चीन में सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को पेश करने का रास्ता साफ होने के बाद आया है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

24 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

3 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

19 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

24 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago