✕

होम / यूटिलिटी / चुनाव खत्म, महंगाई का मीटर चालू, दूध से लेकर टोल टैक्स तक सबकुछ महंगा 

चुनाव खत्म, महंगाई का मीटर चालू, दूध से लेकर टोल टैक्स तक सबकुछ महंगा 

अमूल दूध की कीमतों में सीधे 2 रुपए का इजाफा हुआ है. वहीं, हाईवे से गुजरना भी अब महंगा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजों (Lok Sabha Election Results) से ठीक पहले आम जनता को महंगाई का डबल झटका लगा है. एक तरफ जहां अमूल दूध (Amul Milk) महंगा हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ टोल टैक्स (Toll Tax) की दरें भी बढ़ गई हैं. यानी दूध खरीदने से लेकर हाईवे से गुजरने तक आपको पहले से ज्यादा दाम चुकाने होंगे. अमूल ब्रैंड के तहत मिल्क प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाले गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है. 

सब पर पड़ेगा असर
अमूल गोल्ड 500ML का पैकेट अब दो रुपए प्रति लीटर बढ़कर 33 रुपए का हो गया है. इसी तरह, एक लीटर वाला पैक अब 66 रुपए/लीटर में मिलेगा. अमूल टी स्पेशल की कीमत प्रति लीटर 62 से बढ़कर 64 रुपए हो गई है. इतना ही नहीं, अमूल शक्ति की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपए प्रति लीटर की गई है. साथ ही दही की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. अमूल के दाम बढ़ाने का मतलब है कि एनी कंपनियां भी अपने मिल्क प्रोडक्ट्स महंगा कर देंगी. स्थानीय डेयरी वाले भी इसी आधार पर अपनी कीमतों में इजाफा करते रहते हैं. यानी चाहे आप अमूल के उत्पाद लेते हों या नहीं, कंपनी के इस फैसले से आपका प्रभावित होना लाजमी है.

ये भी पढ़ें - नौकरीपेशा लोगों को 15 जून के बाद भरना चाहिए Income Tax रिटर्न, जानते हैं क्यों?

5% हो गया इजाफा
इसी के साथ, अब हाईवे से गुजरना भी अब पहले से महंगा कर दिया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर में टोल दरों में इजाफा किया है. NHAI ने टोल दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. हाईवे पर सफर करने वालों को सोमवार यानी आज से ज्यादा टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. बता दें कि टोल टैक्स की दरों में वार्षिक संशोधन पहले एक अप्रैल से लागू होना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इसे टाल दिया गया था. एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दरें तीन जून, 2024 से लागू हो रही हैं. नेशनल हाईवे नेटवर्क पर करीब 855 टोल प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 के अनुसार शुल्क लगाया जाता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago