✕

होम / यूटिलिटी / इस बजट में किसानों की आय सुनिश्चित करने को हों प्रयास : देवेन्‍द्र शर्मा

इस बजट में किसानों की आय सुनिश्चित करने को हों प्रयास : देवेन्‍द्र शर्मा

देवेन्‍द्र शर्मा कहते हैं कि खेती में किसानों की आय को कैसे बढ़ाया जाए इस पर फोकस होना चाहिए, उनको कैसे इनकम की गारंटी दी जा सकती है सरकार को इस पर विचार करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आने वाली 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने जा रही हैं. इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर सरकार एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर के लिए कया ऐलान कर सकती है. किसानों को पहले ही सरकार की ओर से 6000 रुपये दिए जा रहे हैं क्‍या सरकार इस राशि को बढ़ायेगी या कुछ और ऐलान कर सकती है. इसे लेकर हमने मशहूर कृषि अर्थशास्‍त्री देवेन्‍द्र शर्मा से बात की तो वो कहते हैं कि किसानों की आय सुनिश्चित हो ऐसा कुछ सरकार को करना चाहिए.

किसानों की आय को सुनिश्चित करने का हो प्रयास

देवेन्‍द्र शर्मा कहते हैं कि इस बार का जो बजट है वो अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पहले अंतिम बजट होगा. उनका कहना है कि सरकार को कृषि सेक्‍टर के लिए कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे किसान की इनकम सुनिश्चित हो सके. हम कैसे किसान को सुनिश्चित आय दे सकते हैं इस बात पर फोकस किए जाने की जरूरत है. वो कहते हैं हम कितना भी प्रयास कर लें वो उतना फायदा नहीं दे सकते हैं. हम देख रहे हैं कि हर दूसरे दिन ये खबर छप रही है कि किसानों ने अपना आलू फेंक दिया, टमाटर फेंक दिया और दूसरी सब्जियों को फेंक दिया. मंडी में दाम न मिलने की समस्‍या भी आए दिन सामने आती रहती है. जो किसानों से खरीदते हैं उन्‍होंने सस्‍ता खरीदकर महंगा बेच दिया. किसान के उपर सरकार का फोकस ये रहता है कि हम इनकी इनकम को बढ़ाएंगे लेकिन वो हो नहीं पा रहा है. मैं तो इस बजट में ये प्रयास देखना चाहूंगा कि हम कैसे एमएसपी को कानूनी अधिकार बनाने को लेकर काम कर सकते हैं. जब तक वो नहीं होगा किसानों की समस्‍या को समाधान नहीं निकल सकता है. किसानों की इनकम सुधरने को लेकर काम होना चाहिए.

MSP बने कानूनी अधिकार

MSP को लेकर जो काम होना है उसमें सरकार की ओर से कमिटी बनाई गई है उसमें तो वो नहीं है. उसकी टर्म्‍स ऑफ रिफरेंसेज में ये है ही नहीं कि किसान की इनकम कैसे एस्‍योर की जाए. वो कहते हैं कि जब मैं एस्‍योर करने की बात करता हूं तो मैं गारंटी की बात कर रहा हूं. कैसे ये कहा जाए कि इतना तो किसान को मिलना ही चाहिए और वो उसे देने की जरूरत है. मुझे नहीं उससे कोई ज्‍यादा आउटकम जुड़ा हुआ है. जब तक हम किसान को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं देते तब तक इसका कोई हल निकल सकता है.

1 फरवरी को पेश होने जा रहा है देश का आम बजट 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करने जा रही है. उससे पहले सभी उद्योगों से जुड़े लोग उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में किए जाने वाले कामों को लेकर रिकमेंडेशन दे चुके हैं. कृषि क्षेत्र को भी उनसे काफी बड़ी उम्मीदें हैं. क्योंकि अगले साल चुनाव होने हैं ऐसे में यह बजट पूर्ण बजट के रूप में देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि सरकार इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ऐलान कर सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

21 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago