✕

होम / यूटिलिटी / क्या आप क्रेडिट कार्ड के इस नियम को जानते हैं? ...तो उल्टे बैंक आपको देगा पैसे

क्या आप क्रेडिट कार्ड के इस नियम को जानते हैं? ...तो उल्टे बैंक आपको देगा पैसे

यह नई गाइडलाइन 1 जुलाई, 2022 से ही लागू है, लेकिन आम लोगों को अभी भी इसके बारे में पता नहीं है और बैंक मनमानी करते रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आप अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराना चाहते हैं और बैंक उसे जल्दी बंद नहीं कर रहे? तो ऐसे में आपके पास क्या अधिकार हैं, आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं. ग्राहकों को अधिकार देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक गाइडलाइन जारी किया, जिससे अधिकतर उपभोक्ता अभी भी अनजान हैं.

क्या है RBI की लेटेस्ट गाइडलाइन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लेटेस्ट गाइडलाइन के अनुसार, आप अपना क्रेडिट कार्ड कभी भी बंद करवा सकते हैं. आप बैंक में लिखित आवेदन देकर भी क्रेडिट कार्ड बंद करवा सकते हैं. बैंक इसके लिए अधिकतम 7 दिन का समय ले सकता है, पर इससे ज्यादा समय नहीं ले सकता. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड Issuance and Conduct Guideline 2022 के तहत यदि कोई बैंक आपके कार्ड को बंद करने में 7 दिन से अधिक समय लेता है तो उसे प्रति दिन के हिसाब से आपको 500 रुपये देने होंगे.

अब बैंक मनमानी नहीं कर सकते
यह नई गाइडलाइन 1 जुलाई, 2022 से ही लागू है. इससे पहले बैंक अपनी मनमानी करते थे और रिक्वेस्ट करने के बावजूद क्रेडिट कार्ड को बंद करने में महीनों लगा देते थे, पर इस गाइडलाइन के आने के बाद वे ऐसा नहीं कर सकते. यदि अभी भी कोई बैंक 7 दिन से अधिक का समय लेता है, तो आप उससे प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये की डिमांड कर सकते हैं. यह नियम कई उपभोक्ताओं को मालूम नहीं है, इसलिए वे अपने हक की बात बैंक के सामने नहीं रख पाते.

RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों को भी फायदा
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बीच-बीच में आम लोगों के फायदे को लेकर गाइडलाइन जारी करते रहता है. कुछ दिन पहले ही NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशों के अंतर्गत यदि कोई RuPay क्रेडिट कार्ड धारक UPI के जरिए 2000 रुपये तक पेमेंट करता है तो उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा.

NPCI ने अपने सर्कुलर में कहा, "सभी ट्रांजैक्‍शन पर क्रेडिट कार्ड को इनेबल करने के लिए ऐप्स पर क्रेडिट कार्ड ऑन-बोर्डिंग के दौरान UPI पिन सेटिंग प्रॉसेस को कस्‍टमर की मंजूरी माना जाएगा. इंटरनेशनल ट्रांजैक्‍शन के लिए मौजूदा प्रॉसेस क्रेडिट कॉर्ड पर भी लागू रहेगा."

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago