होम / यूटिलिटी / जरूरतमंदों के लिए सरकार ने बढ़ाई ओवरड्राफ्ट की सुविधा, अब मिलेंगे 10 हजार

जरूरतमंदों के लिए सरकार ने बढ़ाई ओवरड्राफ्ट की सुविधा, अब मिलेंगे 10 हजार

सरकार जनधन खातों में इस सेवा के तहत पहले 5000 रुपये देती थी लेकिन अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद सरकार की ओर से व्‍यापक रूप से जो मुहिम चलाई गई थी वो थी जनधन खातों की. सरकार की ओर से चलाई गई इस मुहिम के बाद देश में करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए थे. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सरकार जनधन खातों पर ओवरड्राफ्ट की सेवा भी देती है, सरकार की ओर से अब इसे बढ़ाकर 5000 रुपये से 10000 हजार रुपये तक कर दिया गया है. 10000 रुपये की ये सुविधा आप ओवरड्राफ्ट के जरिए ले सकते हैं.

इस खाते में मिलती है ओवरड्राफ्ट की सेवा 
सरकार की ओर से जनधन खातों पर ओवरड्राफ्ट की सेवा दी जाती है. अगर आपके खाते में कोई पैसा नहीं है फिर भी आप बैंक से ओवरड्राफ्ट की इस सेवा के जरिए 10 हजार रुपये की सुविधा ले सकते हैं. पहले ये राशि केवल 5000 रुपये थी. सरकार की ओर से अब इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक कर दिया गया है. इस सुविधा को लेने के लिए कैंडिडेट की उम्र 65 साल तक होनी चाहिए. उसके खाते को 6 महीने पुराना होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं है तो फिर इस एकाउंट पर आपको सिर्फ 2000 रुपये ओवरड्राफ्ट की ही सेवा मिलेगी.

क्‍या होती है ओवरड्राफ्ट सेवा 
ओवरड्राफ्ट सेवा बैंकों के द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली एक सेवा है, जिसका इस्‍तेमाल वो तब भी कर सकते हैं जब उनके खाते में पैसे नहीं होते हैं. आपको ओवरड्राफ्ट के जरिए कितनी रकम मिलेगी ये आपके और बैंक के संबंधों पर निर्भर करता है. लेकिन जनधन खातों पर सरकार ने इस राशि को 10 हजार रुपये कर दिया है पहले ये राशि 5000 रुपये हुआ करती थी. 

जानिए और क्‍या-क्‍या हैं इस एकाउंट की सुविधा 
केन्‍द्र सरकार की ओर से वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद पहली बार 28 अगस्‍त 2014 से इस अभियान की शुरुआत की गई थी. 2014 से लेकर 2022 तक इस श्रेणी में 46 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं. इस खाते में सरकार 2 लाख रुपये का एक्‍सीडेंटल बीमा भी देती है. इस खाते को जीरो बैलेंस के साथ खोला जा सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

1 hour ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

58 minutes ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

20 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

14 hours ago