✕

होम / यूटिलिटी / इन Credit Cards से करें शॉपिंग, फेस्टिव सीजन में मिलेंगे शानदार ऑफर्स और डील्स!

इन Credit Cards से करें शॉपिंग, फेस्टिव सीजन में मिलेंगे शानदार ऑफर्स और डील्स!

देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में कई टॉप बैंक  ग्राहकों को अपने अलग-अलग Credit Card पर शानदार ऑफर दे रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी फेस्टिव सीजन में शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपका दिल खुश कर देगी. दरअसल, फेस्टिव सीजन में कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दे रहे हैं. इनमें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कई बड़े निजी बैंक शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से बैंक अपने किस क्रेडिट कार्ड पर, आपको क्या ऑफर दे रहे हैं?

SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा ये ऑफर 
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) के क्रेडिट कार्ड से स्विगी (Swiggy) से ऑर्डर प्लेस करने पर 100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं,  एथर (Ather) पर 7.5 प्रतिशत और ब्लैकबैरीज (Blackberrys) पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है. 

HDFC बैंक दे रहा ये ऑफर
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने VISA Contactless क्रेडिट कार्ड पर 30 अक्टूबर 2024 तक के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है. इसके तहत ग्राहकों तो ऑनलाइन फर्नीचर और इंटीरियर सर्विस ब्रैंड होमटाउन (HomeTown) से शॉपिंग पर 5 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा मैड ओवर डोनट्स (Mad over donuts) और लुकवैल सैलून (Lookwell Salon) के बिल पर 15 प्रतिशत छूट मिल रही है.

Kotak Mahindra के क्रेडिट कार्ड पर ये ऑफर
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के क्रेडिट कार्ड की ईएमआई पर 10 प्रतिशत या अधिकतम 3,000 रुपये की छूट मिल रही है. वहीं, ऑर्गेनिक हार्वेस्ट (Organic Harvest) से 400 रुपये से अधिक की शॉपिंग पर 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है. क्यूब क्लब (Cube club) जिम में 15 प्रतिशत छूट और कोटक क्रेडिट ईएमआई पर 8,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है. वहीं, आम शॉपिंग पर आपको 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिल रही है.

Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ये ऑफर
एक्सिस (Axis) बैंक क्रेडिट कार्ड से मैक्स फैशन(Max Fashion) में शॉपिंग करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है. यह ऑफर 3 नवंबर 2024 तक वैलिड है. वहीं, 2 अक्टूबर तक आईफोन शॉपिंग पर 8,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है. गोआईबीबो (Goibibo) से फ्लाइट्स और होटल बुकिंग पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है. यह ऑफर 25 सितंबर तक वैलिड है.

ICICI और और IDBI बैंक का ऑफर
आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक प्लैटिनम कार्ड लेने पर आपको किसी भी तरह की एनुअल और ज्वाइनिंग फीस नहीं देनी होगी. इसके अलावा आपको फ्यूल सरचार्ज पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को शॉपिंग के लिए रिवॉर्ड और वाउचर भी ऑफर किए जा रहे हैं. उधर आईडीबीआई (IDBI) बैंक के क्रेडिट कार्ड से स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और स्विगी फूड (Swiggy Food) से शॉपिंग करने 20 प्रतिशत यानी अधिकतम 150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. ये ऑफर 30 नवंबर तक के लिए वैलिड है. वहीं, बुक मॉय शो (BookMyShow) से टिकट बुकिंग करने पर 25 प्रतिशत या अधिकतम 300 रुपये की छूट मिल रही है. इसके PVR और INOX पर भी 25 प्रतिशत की छूट ऑफर की जा रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago