✕

होम / यूटिलिटी / होम लोन लेने वालों के लिए 'गिफ्ट'! रेपो रेट बढ़ने के बावजूद इस बैंक ने घटाई ब्याज दरें

होम लोन लेने वालों के लिए 'गिफ्ट'! रेपो रेट बढ़ने के बावजूद इस बैंक ने घटाई ब्याज दरें

यदि आपका सिविल स्कोर 800 या उससे अधिक है तो 31 जनवरी, 2023 तक आपको होम लोन पर 8.55 प्रतिशत की जगह 8.40 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने के बाद सबकी चिंता इस बात के लिए बढ़ गई थी कि अब अन्य बैंक होम लोन महंगा कर देंगे और उनपर EMI का बोझ बढ़ जाएगा, लेकिन एक ऐसा बैंक भी है, जो त्योहारी सीजन पर लोगों को निराश नहीं करना चाहता. उस बैंक का नाम है- State bank Of India (SBI).

ऑफर सिर्फ 31 जनवरी, 2023 तक लागू
SBI ने होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर निकाला है, जो 31 जनवरी, 2023 तक वैलिड है. इस ऑफर के तहत SBI ने होम लोन इंटरेस्ट रेट पर 15 से लेकर 30 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. इस ऑफर के तहत जो लोग 31 जनवरी, 2023 तक इस बैंक से होम लोन लेंगे, उन्हें 8.40 से लेकर 9.05 प्रतिशत के रेंज में इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जाएगा. यह रेट सिविल स्कोर के आधार पर तय होगा. आपको बता दें कि SBI का नॉर्मल होम लोन इंटरेस्ट रेट 8.55 से लेकर 9.05 प्रतिशत है.

800 से अधिक सिविल स्कोर होने पर
यदि आपका सिविल स्कोर 800 या उससे अधिक है तो 31 जनवरी, 2023 तक आपको होम लोन पर 8.55 प्रतिशत की जगह 8.40 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. बैंक ने 800 से अधिक सिविल स्कोर वालों के लिए इंटरेस्ट रेट में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. इस कैटेगरी में आने वाले लोगों से प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी.

सिविल स्कोर : 750 – 799
यदि आपका सिविल स्कोर 750 से लेकर 799 तक है, तो आपको फेस्टिव ऑफर के दौरान होम लोन लेने पर 8.40 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. बैंक ने इस कैटेगरी के लिए इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इस कैटेगरी का नॉर्मल इंटरेस्ट रेट 8.65 प्रतिशत है.

सिविल स्कोर : 700 -749
यदि आपका सिविल स्कोर 700 से लेकर 749 तक है तो आपको 31 जनवरी, 2023 तक होम लोन लेने पर इंटरेस्ट रेट में 20 बेसिस प्वाइंट की छूट मिलेगी और आपको 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. इस कैटेगर में SBI का नॉर्मल इंटरेस्ट रेट 8.55 प्रतिशत है.

क्रेडिट स्कोर 650 से कम रहने पर
जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर 600 से 650 से है, उन्हें 8.85 प्रतिशत की ब्याज दर पर होम लोन दिया जाएगा. वहीं, जिनका क्रेडिट स्कोर 550 से 649 के बीच है, उन्हें 9.05 प्रतिशत की दर से होम लोन ऑफर किया जाएगा.

VIDEO : लेबर लॉ में होने जा रहे हैं कुछ बड़े बदलाव


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago